CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
विजय सिंह पथिक

विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में 14 मार्च को संगोष्ठी और सम्मान समारोह

City Web by City Web
March 13, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

विजय सिंह पथिक: ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, किसान नेता और समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर 14 मार्च को रामलीला मैदान, ऐच्छर (ग्रेटर नोएडा) में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें समाज के बुद्धिजीवी, युवा वर्ग और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

You might also like

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

May 11, 2026
samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

April 16, 2026

गुरुवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के द्वारा ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सेक्टर अल्फा वन कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। 

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि विजय सिंह पथिक का जन्म 27 फरवरी 1882 को हुआ था और उनका मूल नाम भूप सिंह था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ किसानों के अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण संघर्ष किया।

राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में किसानों पर लगाए गए भारी कर और बेगार जैसी अन्यायपूर्ण व्यवस्थाओं के खिलाफ उन्होंने किसानों को संगठित कर बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किया, जो भारतीय किसान आंदोलनों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है।

विजय सिंह पथिक का मानना था कि

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी कसाना ने कहा कि विजय सिंह पथिक का मानना था कि समाज की वास्तविक स्वतंत्रता तभी संभव है जब लोग शिक्षित और संगठित हों।

उन्होंने किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और शांतिपूर्ण तरीके से अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा दी। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमेंद्र भाटी ने बताया कि विजय सिंह पथिक एक कुशल लेखक और पत्रकार भी थे।

उन्होंने अपने लेखों और विचारों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचित कराना

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील भाटी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचित कराना और समाज में शिक्षा, जागरूकता तथा एकता का संदेश देना है।

कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति की संभावना है, जिनमें केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी और दादरी विधायक तेजपाल नागर प्रमुख रूप से शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना ने बताया कि संगोष्ठी में समाज के वरिष्ठजन विजय सिंह पथिक के जीवन और उनके संघर्षों पर अपने विचार रखेंगे तथा युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश देंगे।

प्रेस वार्ता में हरिश्चंद्र भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सविंदर भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केपी सिंह कसाना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामकेश चपराना राष्ट्रीय महासचिव, सुनील भाटी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक भाटी गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष, मनवीर नागर, नामित भाटी, कृष्ण भाटी दीपक भाटी और अरुण नागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

Tags: विजय सिंह पथिक
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

by City Web
May 11, 2026
0

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर और उससे जुड़े ऐतिहासिक क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से...

samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

by City Web
April 16, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी और ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र समर नागर ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं...

greater noida society

ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसायटी में वित्तीय अनियमितताएं, अवैध समिति का आरोप

by City Web
December 21, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने वर्तमान समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

Next Post
samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper