CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
AMI RUNATHON
AMI RUNATHON 2
AMI RUNATHON 3

आशा मॉडर्न इंटरनेशनल विद्यालय ने किया मैराथन का आयोजन

City Web by City Web
November 19, 2023
in खेल-कूद, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

आज जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न इंटरनेशनल विद्यालय में INTER SCHOOL 5K MARATHON AMI RUN -ATHON (2023) के प्रथम संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर के सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। यह मैराथन दौड बेरी बाग स्थित कंपनी गार्डन गेट से प्रारंभ हुई।

जहां पर मुख्य अतिथि आर.वी.सी. सहारनपुर करनल राकेश शर्मा ,जॉइंट डायरेक्टर कंपनी गार्डन सुरेश कुमार के साथ विद्यालय के निर्देशक भव्य जैन ,सहनिदेशिका रुपाली जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया ।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

August 1, 2026

इस मैराथन दौड़ में सहारनपुर के अनेक प्रतिष्ठित स्कूल सेंट मैरी’, एथेनिया ,पाइनवुड, डी पी एस, अल्पाइन पब्लिक ,ज्ञान कलश, एकमे ग्लोबल, लॉर्ड महावीरा ,स्प्रिंग बेल्स , सैंट थॉमस एकेडमी,एस.आर पब्लिक स्कूल एवं आशा मॉडर्न इंटरनेशनल आदि विद्यालयो ने भाग लिया जिसमें लगभग 400 बच्चों ने 5 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा लिया ।

ADVERTISEMENT

यह दौड़ आशा मॉडर्न इंटरनेशनल विद्यालय पर समाप्त हुई ।मार्ग में स्थान स्थान पर छात्रों की सुविधा के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं जल की व्यवस्था की गई थी। मैराथन दौड़ के बाद विद्यालय प्रांगण में सभी छात्रों के लिए एवं उनके कोच के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।

तत्पश्चात पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सहारनपुर अभिमन्यु मांगलिक ,आईपीएस अधिकारी सागर जैन, पूर्व सांसद राघव लखन पाल ,डीएसओ सहारनपुर मनीष कुमार,आशा मॉडर्न विद्यालय की चेयरपर्स आशा जैन के साथ अनेक गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया ।

ज्ञातव्य हो कि इस मैराथन के सफल संचालन का श्रेय विद्यालय के खेल प्रशिक्षक एवं अनुशासन समिति के प्रमुख आर के शर्मा, अमित चौधरी , मोहित शर्मा, सतीश कुमार का रहा ।

विजेताओं में एस आर पब्लिक स्कूल के कार्तिक पवार प्रथम स्थान पर, बादल सैनी दूसरे स्थान पर तथा आशा मॉडर्न इंटरनेशनल के विशु यादव तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में हाइलैंड हाल की सिदरा, अल्पाइन स्कूल की हिदाया और स्प्रिंग बेल्स स्कूल की दुर्गा क्रमशः पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

प्रथम 25 विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के द्वारा आयोजित मैराथन की अभिभावकों के द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सिंह एवं उप प्रधानाचार्य मनु मल्होत्रा ने विजेताओं को बधाई दी।

विद्यालय के निदेशक इंजीनियर भव्य जैन ने इस अवसर पर,सी एम ओ.और पुलिस प्रशासन के द्वारा दी गई सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Meerut

Meerut: Instagram Friendship के बाद 6 महीने के Samir की मौत, Police जांच में हुआ बड़ा खुलासा

by City Web
August 1, 2026
0

मेरठ के पंचशील कॉलोनी नाले में मिले छह महीने के मासूम समीर की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में...

Next Post
gosewa-2

सहारनपुर में हुआ स्वच्छ गौशाला प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper