CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर: पुलिस से भिड़ने उतरे गौकश! क्या किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं ये आरोपी ?

सहारनपुर: पुलिस से भिड़ने उतरे गौकश! क्या किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं ये आरोपी ?

City Web by City Web
June 1, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और थोड़ी देर की मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक जिंदा गाय, अवैध तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं।

no surrender

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी दी कि शनिवार देर रात देवबंद पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने तुरंत गांव फुलास अकबरपुर से मिरगपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग को चारों ओर से घेर लिया। बाग में संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही पुलिस ने घेराबंदी की।

You might also like

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

February 24, 2026
gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

January 23, 2026
ADVERTISEMENT

पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागे आरोपी

जैसे ही पुलिस बाग में दाखिल हुई, वहां मौजूद गोकशों ने पुलिस को देखते ही उन पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

अकमल और हसीन गिरफ्तार, अवैध हथियार व गाय बरामद

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकमल और हसीन के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने एक जिंदा गाय, एक देसी तमंचा, एक .315 बोर का जिंदा कारतूस, एक खोखा और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास और जंगल में सघन कॉम्बिंग की जा रही है, ताकि यदि कोई अन्य आरोपी छिपा हो तो उसे भी पकड़ा जा सके। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और इस बात की भी जांच हो रही है कि क्या इनका किसी बड़े गोकशी गिरोह से संबंध है।

एसएसपी ने की पुलिस टीम की सराहना

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मुठभेड़ के दौरान सतर्कता और साहस दिखाने के लिए पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में गोकशी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

Next Post
सहारनपुर: तीन तलाक का गैर कानूनी हथियार अब भी हो रहा इस्तेमाल ?

सहारनपुर: तीन तलाक का गैर कानूनी हथियार अब भी हो रहा इस्तेमाल ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper