CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में दिन दिहाड़े लाखो की चोरी, लोगो में फैला खौफ? पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में दिन दिहाड़े लाखो की चोरी, लोगो में फैला खौफ? पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 4, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में सोमवार को एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अंकुर शर्मा, जो कमल कॉलोनी में रहते हैं, ने थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को वह आवास विकास स्थित हरि मंदिर के पास अपने प्रोविजन स्टोर पर गए थे। घर को ताला लगाकर बंद किया गया था। उनकी माता दिल्ली में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

You might also like

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

January 23, 2026
नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

December 17, 2025
ADVERTISEMENT

जब माता घर लौटीं और दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्होंने अंकुर को फोन किया, जो तुरंत घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए वे ऊपर से घर में दाखिल हुए। अंदर जाकर देखा तो घर का नज़ारा चौंका देने वाला था — अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने नीचे के दोनों कमरों के अलावा ऊपर की मंजिल के तीनों कमरों को भी खंगाल डाला।

पीड़ित के अनुसार, करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। अब पुलिस उसी संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल थाना सदर बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

by City Web
October 9, 2025
0

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता...

Next Post
सहारनपुर में प्रेगनेंट महिला से हैवानियत, कोख में गई बच्चे की जान, पढ़ें पूरी ख़बर…

सहारनपुर में प्रेगनेंट महिला से हैवानियत, कोख में गई बच्चे की जान, पढ़ें पूरी ख़बर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper