CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

City Web by City Web
October 9, 2025
in CityWeb, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई द्वारा ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” की भावना को सशक्त करते हुए स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देना था।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी”

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नगर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, गुरुदेव भाटी, विमल पुंडीर, एडवोकेट सुशील भाटी, वीरेंद्र भाटी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत को लेकर भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती (25 सितंबर) से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर अब तक सैकड़ों कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर खादी भंडार से खादी खरीदकर स्वावलंबन का संदेश दिया।

अभियान के दौरान स्वदेशी रिल्स प्रतियोगिता, भाषण, क्विज़ और निबंध प्रतियोगिताएं, घर-घर संपर्क अभियान, महिला व युवा सम्मेलन, स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा, और स्थानीय कारीगर सम्मेलन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए, और यह अभियान उस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा “लोकल से वोकल” को सशक्त कर रही है, जिससे छोटे उद्योगों और कारीगरों को नई पहचान मिल रही है।

आत्मनिर्भर भारत

लोकल उद्योगों को बढ़ावा

वहीं जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार लोकल उद्योगों को बढ़ावा देने और छोटे कामगारों को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मालिकाना हक और युवाओं को रोजगार जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जेवर में कई स्किल डेवलपमेंट केंद्र संचालित हो रहे हैं, जो युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

इस प्रेस वार्ता ने स्पष्ट किया कि भाजपा का यह अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ठोस दिशा में उठाया गया कदम है।

ग्रेटर नॉएडा ख़बर

Tags: greater noida news
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper