CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Greater Noida News

Greater Noida News: Paramount Golf Forest में Mother’s Day पर भव्य आयोजन, तीन पीढ़ियों का भावुक उत्सव, शानदार रैंप वॉक

City Web by City Web
May 11, 2026
in CityWeb
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे क्लब हाउस रविवार को उस समय भावनाओं, सम्मान, संगीत, संस्कृति और पारिवारिक प्रेम का अद्भुत केंद्र बन गया, जब शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा मातृत्व और महिला शक्ति को समर्पित एक भव्य मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि मां के त्याग, प्रेम, संघर्ष और प्रेरणा को समर्पित ऐसा उत्सव बन गया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

You might also like

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

October 8, 2026
BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026

पूरा पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट परिसर इस खास मौके पर एक रंगारंग फैमिली फेस्ट में तब्दील नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिवारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

हर तरफ मां के सम्मान में तालियां गूंज रही थीं और मंच पर भावनाओं का ऐसा संगम दिखाई दिया, जिसने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया।

जब मां की कहानियों ने नम कर दीं आंखें

समारोह में प्रसिद्ध वित्तीय इन्फ्लुएंसर और उद्यमी Neha Nagar मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी मां से जुड़े संघर्ष, प्रेरणा और जीवन के अनमोल अनुभवों को साझा करते हुए कहा

कि “हर सफलता के पीछे मां की दुआ और त्याग छिपा होता है। अगर मां का साथ और विश्वास न हो, तो जीवन अधूरा है।”

कार्यक्रम के दौरान नेहा नागर ने अपनी मां को समर्पित एक भावुक गीत भी प्रस्तुत किया। जैसे ही उन्होंने मंच पर गाना शुरू किया, पूरा माहौल तालियों और भावनाओं से भर गया। कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
वहीं शिक्षाविद Sunita Khatana ने भी मातृत्व और पारिवारिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में परिवार और मां के महत्व को समझना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

तीन और चार पीढ़ियों की रैंप वॉक बनी सबसे बड़ा आकर्षण

इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा तीन पीढ़ी और चार पीढ़ी रैंप वॉक। मंच पर जब दादा-दादी, मां और बच्चे एक साथ हाथों में हाथ डालकर उतरे, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

यह प्रस्तुति केवल फैशन शो नहीं थी, बल्कि परिवार, संस्कार और पीढ़ियों के बीच भावनात्मक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर थी। कई परिवारों ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि आज के समय में जहां संयुक्त परिवारों की परंपरा कमजोर पड़ती जा रही है, वहां इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
महिलाओं को मिला

आत्मनिर्भरता और पहचान का मंच

समारोह में महिला उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाओं ने अपने हुनर, उत्पाद और स्टार्टअप आइडियाज को प्रदर्शित किया।

इससे महिलाओं को न केवल पहचान मिली बल्कि नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसर भी प्राप्त हुए। कार्यक्रम में बच्चों के लिए गेम्स, आर्ट एक्टिविटीज, फैमिली इंटरैक्टिव सेशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया।

पूरे दिन क्लब हाउस में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENT

माताएं समाज की असली आधारशिला हैं

शीइंस्पायर फाउंडेशन की निदेशक Shreshta Chandra और Dr. Deepshikha Varun ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और माताओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे सम्मानित महसूस करें और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

श्रेष्ठा चंद्रा ने कहा “यह समारोह उन सभी माताओं को समर्पित है, जिनके प्रेम, संघर्ष और त्याग से मजबूत परिवार और बेहतर समाज का निर्माण होता है।

मां केवल परिवार नहीं संभालती, बल्कि पूरी पीढ़ी को दिशा देती है।”उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शीइंस्पायर फाउंडेशन महिलाओं के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

सम्मान समारोह के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह, मीडिया संवाद और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों, डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, समन्वयकों और टीम सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया।

पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे मजबूत नींव होती हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह समारोह लोगों के दिलों में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर Yogya Sharma, Ashok Chaudhary, Gaurav Sharma, Arun Goyal, Sandeep Tyagi, शिवानी, मोनिका गोयल, अर्चना जी, मिया, श्वेता गुप्ता, प्रीति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

by City Web
October 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित Supertech CZAR सोसायटी में रविवार को खराब मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों का गुस्सा सड़क...

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Next Post
Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper