CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Saharanpur

Saharanpur में एक हफ्ते में 5 घरों में चोरी, परिवार के सोते रहने के बीच लाखों का सामान गायब

City Web by City Web
July 28, 2026
in शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते में ही चोरों ने कॉलोनी के चार से पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में पुनीत सेठी (सोनिया मेडिकल), अंकुर जी (गीतांजलि मोबाइल), स्वर्गीय सरदार दर्शन सिंह जी के परिवार, जय कालरा जी और चिराग कक्कड़ जी के घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि चोर लगातार एक के बाद एक घरों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

You might also like

Dehradun

Kargil Vijay Diwas: CM Dhami ने कारगिल वीरों को किया सम्मानित, देशभक्ति से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

July 28, 2026
Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

July 27, 2026

घर में मौजूद था परिवार, फिर भी हो गई चोरी

इन घटनाओं में सबसे चौंकाने वाला मामला चिराग कक्कड़ के घर का बताया जा रहा है। चिराग कक्कड़ के मुताबिक, चोरी के समय पूरा परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

उन्होंने बताया कि सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई। उनका कहना है कि आज तक समझ नहीं आ रहा कि आखिर चोरों ने ऐसा क्या किया कि पूरे परिवार को कुछ भी पता नहीं चला और सभी इतनी गहरी नींद में सोते रह गए। इसी दौरान चोर आराम से घर में चोरी कर फरार हो गए।

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

कॉलोनी के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फुटेज में वह काली टी-शर्ट, सफेद लोअर और चप्पल पहने गली में घूमता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यही युवक चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकता है।

लोगों में दहशत, पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद कॉलोनी के लोग भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि रात होते ही परिवारों में डर का माहौल बन जाता है और हर किसी को अपने घर की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

Tags: BurglaryCCTV FootageChirag KakkarCrime NewsGeetanjali MobileHouse TheftJai KalraKutubsher PolicePolice InvestigationPunit SethisaharanpurSaharanpur PoliceSonia MedicalSubhash Nagar ColonyTheftUttar PradeshUttar Pradesh Crime
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Dehradun

Kargil Vijay Diwas: CM Dhami ने कारगिल वीरों को किया सम्मानित, देशभक्ति से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

by City Web
July 28, 2026
0

देहरादून में Kargil Vijay Diwas पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और...

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

by City Web
July 27, 2026
0

सहारनपुर के Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन ने शहरभर में पटाखा कारोबार से जुड़े 27 लाइसेंसधारकों की जांच...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Next Post
Dehradun

Kargil Vijay Diwas: CM Dhami ने कारगिल वीरों को किया सम्मानित, देशभक्ति से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper