CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Dehradun

Kargil Vijay Diwas: CM Dhami ने कारगिल वीरों को किया सम्मानित, देशभक्ति से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

City Web by City Web
July 28, 2026
in शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। विजय कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास (मुख्य सेवक सदन) में सैनिक सम्मान समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने वाले कवियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य एवं राज्य मंत्री अभिषेक शाही ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य अशोक गोयल, राजगीता शर्मा, संजय चौधरी और शिव शंकर कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था के उद्देश्य एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी उमेश कनैजिया ने दी।

You might also like

Saharanpur

Saharanpur में एक हफ्ते में 5 घरों में चोरी, परिवार के सोते रहने के बीच लाखों का सामान गायब

July 28, 2026
Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

July 27, 2026

कारगिल विजय साहस और बलिदान की अमर गाथा : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि विजय कारगिल दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प और अदम्य साहस का स्वर्णिम प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों और विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस वीरता का परिचय दिया, वह सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कारगिल विजय हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अमर गाथा है।

कारगिल वीरों को मिला सैनिक सम्मान

समारोह में हवलदार चंद्रपाल सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह शाही, कैप्टन महेंद्र सिंह, सूबेदार भीम बहादुर क्षेत्री, कर्नल विकास गुसाईं, रघुबीर भंडारी, सूबेदार टीका थापा, संदीप कुमार क्षेत्री, कैप्टन बिशन सिंह खत्री, नायक बनारसी लाल तथा हवलदार गणेश क्षेत्री सहित अनेक सैन्य विभूतियों को ‘कारगिल सैनिक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENT

देशभक्ति की कविताओं से गूंजा सभागार

समारोह के दूसरे चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों गजेंद्र सोलंकी, जसवीर सिंह हलधर, वर्षा ठाकुर, हेमा जोशी, कविता बिष्ट, उन्नति, दिव्यांश, महिमा श्री, भूपेंद्र बसेरा, विकास बैरागी और श्रीकांत श्री ने ओजस्वी एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी कवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राष्ट्रीय कवि श्रीकांत श्री ने किया।

सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

समारोह के समापन पर मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Tags: Abhishek ShahiChief Minister ResidenceCM DhamiDehradunEx-ServicemenIndian ArmyIndian SoldiersKargil HeroesKargil Vijay DiwasKargil WarKavi SammelanMartyrsNational PridePatriotismPushkar Singh DhamiSoldier Honour CeremonySoldiersUttarakhandUttarakhand GovernmentVeeranganas
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

Saharanpur में एक हफ्ते में 5 घरों में चोरी, परिवार के सोते रहने के बीच लाखों का सामान गायब

by City Web
July 28, 2026
0

सहारनपुर के Subhash Nagar Colony में एक हफ्ते के भीतर 4 से 5 घरों में चोरी की घटनाओं से दहशत...

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

by City Web
July 27, 2026
0

सहारनपुर के Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन ने शहरभर में पटाखा कारोबार से जुड़े 27 लाइसेंसधारकों की जांच...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper