CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result

स्कूटर चलाने वाला कैसे बना 2 लाख करोड़ का मालिक देखिए

City Web by City Web
November 15, 2023
in देश-विदेश
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में किया जाएगा। सुब्रत रॉय अपने पीछे अरबों रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं।

गोरखपुर से शुरुआत करने वाले सुब्रत रॉय ने विशाल साम्राज्य की कैसे स्थापना की? आइए जानते हैं उनके फर्श से अर्श तक का सफर… सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का जन्म 1948 में बिहार के अररिया जिले में हुआ।

You might also like

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

July 29, 2026
BJYM Protest

ग्रेटर नोएडा में आतंकवाद के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला

April 24, 2025

सुब्रत रॉय ने यूपी के गोरखपुर से अपनी पढ़ाई और कारोबार दोनों की शुरुआत की। अपनी लगन और मेहनत से इन्होंने देखते ही देखते महज 2000 रुपये से शुरू किये गए फाइनेंस कंपनी के कारोबार को 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।

‘सहारा श्री’ सुब्रत रॉय ने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की, जो फाइनेंस, रियल स्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी समेत अन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ है। 1978 में उन्होंने ‘सहारा इंडिया परिवार’ ग्रुप की स्थापना की थी। गोरखपुर से खासा लगाव होने के चलते रॉय ने मीडिया क्षेत्र हो या फिर रियल इस्टेट गोरखपुर में उनकी कंपनी ने बड़ा निवेश किया।


सुब्रत रॉय ने साल 1978 में अपने मित्र एसके नाथ के साथ गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी की शुरूआत की थी। इसका ऑफिस सिनेमा रोड पर स्थित था। सुब्रत रॉय ने किराये के ऑफिस से अपने बिजनेस की शुरूआत की, जिसमें दो कुर्सियां लगी होती थीं। स्कूटर के जरिए रॉय ऑफिस आते थे।

इस फाइनेंस कंपनी के जरिए सुब्रत रॉय छोटे-छोटे दुकानदारों से सेविंग्स कराते थे। कुछ समय में पूंजी बढ़ने पर इन्होंने कपड़े और पंखे की छोटी सी फैक्ट्री शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह अपने स्कूटर से ही पंखा और अन्य उत्पादों को बेचा करते थे। खुद दुकानों पर जाकर डिलीवरी करते थे और दुकानदारों को छोटी सेविंग्स के बारे में जागरूक करते थे।

ADVERTISEMENT

एक समय ऐसा जब इनके कारोबारी मित्र एसके नाथ से संबंध बिगड़ने लगे। 1983-84 में रॉय के कारोबारी मित्र ने अलग होकर दूसरी कंपनी बना ली, जिसके बाद रॉय ने लखनऊ में अपनी कंपनी का मुख्यालय खोला और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा सुब्रत रॉय ने बुलंदियों को किया हासिल


बता दें कि, गोरखपुर से शुरुआत करने वाले सुब्रत रॉय ने बुलंदियों को हासिल किया। 1970 के दशक में अंत में रॉय ने चिटफंड बिजनेस की शुरुआत की थी और देखते ही देखते ऐसा साम्राज्य खड़ा कर लिया, जिसमें एयरलाइन, टेलीविजन चैनल और रीयल एस्टेट शामिल थे।

रॉय के सहारा इंडिया परिवार को ‘टाइम मैगजीन’ ने रेलवे के बाद भारत में दूसरे सबसे बड़े नियोक्ता के रूप में प्रतिष्ठित किया था, जिसमें करीब 12 लाख कर्मचारी काम करते थे। रीयल एस्टेट में उनका महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Aamby Valley City भी था, जो महाराष्ट्र में लोनावाला के पास है।

इसके अलावा रॉय ने साल 1993 में एयर सहारा शुरू की थी, जिसे बाद में उन्होंने जेट एयरवेज को बेच दिया।

Source: YouTube
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

BJYM Protest

ग्रेटर नोएडा में आतंकवाद के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला

by City Web
April 24, 2025
0

पूर्व जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के नेतृत्व में युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जताया गुस्सा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,...

mrinank-singh-2

क्रिकेटर से श्री 420 बनने तक की कहानी, ऋषभ पंत को भी लगाया 1.6 करोड़ का चुना

by City Web
December 28, 2023
0

मृणांक सिंह, एक ऐसा नाम जो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है। यह एक ऐसा नाम है...

chai

पति को पत्नी से चाय मांगना पड़ा भारी

by City Web
December 28, 2023
0

यूपी के बागपत जिले में हुई चौंका देने वाली घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस घटना...

Next Post
INDIA NEWZEALAND MATCH

विराट, श्रेयस और शमी ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में कैसे पहुंचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper