CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

City Web by City Web
September 8, 2026
in CityWeb, ग्रेटर नोएडा, शहर, शिक्षा
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एचओडी बंदना पांडे, शारदा विश्वविद्यालय की डीन रितु सूद, गलगोटिया विश्वविद्यालय की नेहा जिंदल और आईआईएमटी कॉलेज के एचओडी राम शंकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, पत्रकारिता और एआई के दौर में बदलती सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

August 1, 2026

शिक्षक और गुरु की भूमिका समाज निर्माण में अनमोल : बंदना पांडे

बंदना पांडे ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 सितंबर महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक और गुरु दोनों का विशेष महत्व है। शिक्षक ज्ञान देता है, जबकि गुरु जीवन का बोध कराता है और सही दिशा दिखाता है। विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में दोनों की भूमिका अनमोल है।

उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने को अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे थे।

शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, भविष्य को आकार देता है : रितु सूद

शारदा विश्वविद्यालय की डीन रितु सूद ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं है, बल्कि वह विद्यार्थियों की सोच, व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने वाला मार्गदर्शक होता है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों को केवल ज्ञान देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें संस्कार, संवेदनशीलता और सही निर्णय लेने की क्षमता देना भी शिक्षक की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में शामिल है।

एआई जानकारी दे सकता है, लेकिन सही दिशा शिक्षक ही दिखाएगा : नेहा जिंदल

गलगोटिया विश्वविद्यालय की नेहा जिंदल ने एआई के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज बच्चों के पास जानकारी की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि एआई सूचना उपलब्ध करा सकता है, लेकिन सही और गलत के बीच अंतर समझाकर जीवन की सही दिशा दिखाने का कार्य शिक्षक ही कर सकता है। इसलिए आने वाले समय में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

शिक्षक और पत्रकार दोनों की जिम्मेदारी समाज निर्माण से जुड़ी : राम शंकर

आईआईएमटी कॉलेज के एचओडी राम शंकर ने कहा कि एआई और जेन-जी के दौर में सूचना के साथ शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक चेतना का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को संस्कार और ज्ञान देते हैं, जबकि पत्रकार समाज को सच से रूबरू कराते हैं। दोनों की जिम्मेदारी एक जागरूक, संवेदनशील और मजबूत समाज के निर्माण से जुड़ी है।

पत्रकार की निर्भीकता के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी : नरेंद्र भाटी

प्रेस क्लब ऑफ भारत के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर दूसरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता है, लेकिन संकट के समय उसे अकेला नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत उसकी कलम है, लेकिन उस कलम को निर्भीक बनाए रखने के लिए संगठन का साथ जरूरी है। प्रेस क्लब ऑफ भारत पत्रकारों के लिए सहयोग, सम्मान और सुरक्षा का एक मजबूत मंच बनेगा।

उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के पत्रकारों को एकजुट कर निष्पक्ष, निडर और स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए एकजुटता जरूरी : नितिन शर्मा

प्रेस क्लब ऑफ भारत के महासचिव नितिन शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता को बचाने और उसकी विश्वसनीयता को संरक्षित करने के लिए पत्रकारों का एकजुट होना समय की आवश्यकता है।

वहीं संगठन के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ भारत पत्रकारों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन से जुड़कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Tags: Press club of Bharatशिक्षक दिवस
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Meerut

Meerut: Instagram Friendship के बाद 6 महीने के Samir की मौत, Police जांच में हुआ बड़ा खुलासा

by City Web
August 1, 2026
0

मेरठ के पंचशील कॉलोनी नाले में मिले छह महीने के मासूम समीर की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper