CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result

बाथरूम में जाने से पहले देख लो, शर्मसार हुई इंसानियत

City Web by City Web
November 30, 2023
in CityWeb, राज्य
0
Share on FacebookShare on Twitter

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर गर्ल पीजी के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा, चंडीगढ़ में मोहाली यूनिवर्सिटी जैसी घटना पंजाब की मोहली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो कांड के बाद अब चंडीगढ़ से वैसा ही मामला सामने आया है।

शर्मसार करने वाले इस मामले में एक लड़की ने पीजी के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाया हुआ था। पीजी के बाथरूम में लड़कियों के वीडियो बनाए जाने के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। पीजी में रहने वाली एक लड़की कैमरे में रिकॉर्ड हुए अश्लील वीडियो अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजती थी।

You might also like

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

October 8, 2026
BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026

पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गर्ल्स पीजी के वाशरूम में खुफिया कैमरा लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती और उसके पुरुष मित्र के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच करवाने की तैयारी में है।

पुलिस को शक है कि पीजी की युवतियों का वीडियो आरोपियों के मोबाइल में हो सकता है। आरोपी 22 वर्षीय युवती सहारनपुर (यूपी) की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक उसी ने बुड़ैल से यह खुफिया कैमरा खरीदा था। पुलिस बुड़ैल स्थित दुकानदार से भी पूछताछ में जुटी है।

बुड़ैल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवती कैद हुई है। वह सेक्टर-22 के पीजी में पीड़िता के साथ रह रही थी और यूपी से आईलेट्स का कोर्स करने यहां आई थी। उसने यह अपराध अपने पुरुष मित्र सेक्टर-21ए निवासी अमित हांडा (30) के कहने पर किया।

पीजी में पीड़िता के अलावा पांच और युवतियां रहतीं हैं। सभी उसी वाशरूम का इस्तेमाल करती हैं। जहां गीजर के पास खुफिया कैमरा लगाया गया था। मामले में 39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है और वह यहां वर्ष 2020 से रह रही है।

ADVERTISEMENT

बीते 26 नवंबर को जब वह वाशरूम गई तो देखा कि कैमरे जैसी वस्तु गीजर के पास लगी है। पीड़िता ने तुरंत अपनी एक मित्र और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले के खुलासे के बाद दोनों के मोबाइल फोन सील करके सीएफएसएल लैब में भेजा है।

लैब की रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आरोपियों ने साथी लड़कियों के कितने वीडियो बनाए हैं वह आगे किस-किस को भेजे हैं? पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है इस खुलासे के बाद पीजी की रह रही छात्राओं में डर का माहौल है।

Source: YouTube
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

by City Web
October 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित Supertech CZAR सोसायटी में रविवार को खराब मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों का गुस्सा सड़क...

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Next Post
saharanpur-MP-haji-fazlurrehman

जन्मदिन पर न्यूज़ चैनल ने जारी किया, सांसद हाजी फजलुर्रहमान का रिपोर्ट कार्ड बताया फेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper