CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
jagdeep dhankhad

सभापति की मिमिक्री मामले में आचार समिति में शिकायत दर्ज

City Web by City Web
December 20, 2023
in CityWeb, देश-विदेश
0
Share on FacebookShare on Twitter

सांसदों के निलंबन और संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर आज फिर से संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। कांग्रेस ने लोकसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

ADVERTISEMENT

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दमनकारी विधेयकों को चर्चा के बिना पारित कराने के लिए सदन से विपक्ष का सफाया किया जा रहा है।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

July 29, 2026

संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र की ‘कार्यवाही में व्यवधान’ डालने के आरोप में अब तक 141 विपक्षी सांसदों को दोनों सदनों की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है। 

निलंबित विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं मंगलवार को लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों के सदन में प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले पर राज्यसभा और लोकसभा की आचार समितियों में शिकायत दर्ज कराई गई है।

 सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने के लिए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ राज्यसभा और लोकसभा की नैतिक समितियों (एथिक्स कमेटी) में शिकायत दर्ज कराई है।

वकील विनीत जिंदल ने कल्याण बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इसमें शामिल अन्य सांसदों को निष्कासित करने की मांग की हैं।

मंगलवार को निलंबन के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ धरने पर बैठे विपक्षी सांसदों के बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी। इस दौरान उनका वीडियो बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिखाई दिए।

सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर प्रसारित होने के बाद से ही ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक तरफ विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर बयान देने से परहेज कर रहे हैं। वहीं भाजपा सांसद इस मामले को मुद्दा बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। 

एडवोकेट विनीत जिंदल ने निष्काशन की मांग करते हुए कहा कि, वर्तमान शिकायत के माध्यम से, मैं दोनों सदनों की नैतिक समिति से वर्तमान मामले में शामिल संसद सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने और सदन से उनके निष्कासन की मांग करने का अनुरोध कर रहा हूं।

बता दें सभापति की मिमिक्री से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने इस पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि गरिमा की हद होती है। मैं इस तरह की घटना से बेहद दुखी हूं। यह किसान और जाट का अपमान हैं। 

Tags: jagdeepdhankhadmimicrympsuspensionsansadvicepresident
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

by City Web
July 29, 2026
0

E20 Petrol को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि इससे वाहन की Performance या...

Assam

Assam Flood में राहत के संकेत, जलस्तर घटने से हालात सुधरे; 37 हजार से ज्यादा लोग अब भी Relief Camps में…

by City Web
July 28, 2026
0

Assam में बाढ़ की स्थिति में सुधार शुरू हो गया है। अधिकांश जिलों में पानी घटा है, लेकिन 37 हजार...

Next Post
putla

सहारनपुर में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper