CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
dmkavita

DM ने कविता सुनाकर भरा कार्मिकों में जोश

City Web by City Web
December 29, 2023
in CityWeb, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के अभिनव प्रयासों से आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद लगातार विगत साढे तीन माह से आयुष्मान कार्ड बनाने में कीर्तिमान स्थापित कर रहा था। लेकिन आज के आंकडों के अनुसार लगभग 1000 से पीछे चल रहे है। अभी अभियान के द्वितीय चरण के 02 दिन शेष है।


इन 02 दिनों में बेहतर कार्य करने तथा विजय श्री पाने के लिए जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक कर कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने अच्छा कार्य करने वाले एमओआईसी, बीडीओ एवं खाद्य निरीक्षक की प्रशंसा की।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

साथ ही कम प्रगति वाले कर्मचारियों में उत्साह भरते हुए हिमालय की तरह दृढ रहकर अपने कार्य को पूर्णता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।


डॉ0 दिनेश चन्द्र ने भावुक होकर कवि सोहन लाल द्विवेदी की कविता की पंक्तियों को सुनाते हुआ कार्मिकों में जोश भरा। उन्होने कहा कि


युग युग से है अपने पथ पर, देखो कैसा खडा हिमालय
डिगता न कभी न अपने प्रण से, रहता प्रण पर अडा हिमालय
जो जो भी बाधाएं आई, उन सबसे ही लडा हिमालय
इसलिए तो दुनिया भर में, हुआ सभी से बडा हिमालय
अगर न करता काम कभी कुछ, रहता हरदम पडा हिमालय
तो भारत के शीश चमकता, नहीं मुकुट सा जडा हिमालय

जिलाधिकारी ने कार्मिकों में उत्साह भरते हुए कहा कि जैसे हिमालय निरंतर अडिग खडा है उसी प्रकार से निरंतर मेहनत करते रहें, विजय जरूर मिलेगी। जो विजय भावना के साथ हम लोग साढे तीन महीने से कोशिश कर रहे हैं उसको करने की मुझे प्रसन्नता है कि समस्त लोग समस्त पूरा प्रदेश इसी भाव से लड़ रहा है, लेकिन विजय हमारी ही होगी।

उन्होंने कहा कि अभी अभियान में 02 दिन शेष है जिनमें आप बिना हिम्मत हारे पूर्ण लगन से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं और अधिक से अधिक कार्ड बनाकर पात्रों को योजना से जोड़े। छूटे हुए पात्रों को चिन्हित करने एवं योजना से जोड़ने के लिए जिन क्षेत्रों में कम कार्ड बने है उनमे कैंप लगाए जाएं।

ADVERTISEMENT

उन्होने कहा कि प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी पूर्ण ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ कार्य करे। जनपद को प्रथम स्थान पर लाने और प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने में सभी अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रयास करें।


उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओ और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा एक नई ऊर्जा के साथ इस कार्य में जुड़े। कहा की मुझे पूर्ण आशा है हम सफल होकर जनपद का नाम प्रदेश और देश में सर्वाेच्च करेंगे।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक, जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनीष कुमार सहित सभी एमओआईसी, बीडीओ एवं खाद निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
millets

दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला का हुआ समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper