CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
YEIDA New Office Design

YEIDA New Office Design

YEIDA ने सेक्टर 18 में नए सिग्नेचर कार्यालय भवन के डिजाइन को दियाअंतिम रूप, 2024 में निर्माण शुरू

City Web by City Web
May 16, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बुधवार को कहा कि उसने सेक्टर 18 में बनने वाले अपने नए कार्यालय भवन के डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे के साथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक एक आवासीय क्लस्टर विकसित करेगा।

ADVERTISEMENT

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सैक्टर-18 में कार्यालय भवन एवं 04 सैक्टरों में बनेगा जोनल ऑफिस।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सैक्टर-18 में कार्यालय भवन को सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में डिजाईन हेतु एवं 04 सैक्टरों में जोनल ऑफिस के डिजाइन हेतु ई-टेन्डर के माध्यम से वास्तुविद संस्था मैसर्स सिक्का एसोसिएट्स और डी. के. एंड एसोसिएट्स को चयनित किया गया है।

You might also like

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

May 11, 2026
samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

April 16, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन नॉएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट तथा इस क्षेत्र में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मेडिकल डिवाईस पार्क, अपैरल पार्क, हैण्डीकाफ्ट पार्क, अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी एवं फिनटेक सिटी आदि विभिन्न परियोजनाओं के विकास कार्य एवं प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूखण्डों पर निर्माण कार्य प्रगतिशील हैं।

उक्त के दृष्टिगत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कार्यालय की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये प्राधिकरण की महायोजना फेज-01 के अन्तर्गत सैक्टर-18 में प्राधिकरण के कार्यालय भवन हेतु 27800 वर्गमीटर क्षेत्रफल आरक्षित किया गया है एवं 04 सैक्टरों में जोनल ऑफिस हेतु प्रत्येक सैक्टर में लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल आरक्षित किया गया है।

प्रस्तावित कार्यालय भवन में लगभग 1000 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्यालय भवन में मुख्य विशेषताऐं निम्नानुसार होंगीः

  • कार्यालय भवन एक सस्टेनेबल बिल्डिंग एवं ग्रीन बिल्डिंग होगी, जिसमें सॉलर रूफ कवरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, मोशन सेंसिंग कंट्रोल्स, स्मार्ट टेकनोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये तैयार किया जा रहा है।
  • कार्यालय भवन में अधिकारियों / कर्मचारियों तथा आगुन्तकों के लिये पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
  • प्राधिकरण कार्यालय भवन स्टील बिल्डिंग के रूप में तैयार किया जाना प्रस्तावित है, जिससे कि भवन निर्माण में समय कम लगेगा तथा भवन की सुरक्षा व गुणवत्ता बेहतर होगी।
YEIDA New Office Design

यीडा ने सेक्टर 17, 22ई, 22डी और 29 सहित चार सेक्टरों में जोन कार्यालयों के लिए लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल आरक्षित किया गया है जिसमें प्रत्येक जोनल ऑफिस में 100-125 अधिकारियों/कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगी तथा उक्त जोनल ऑफिस सार्वजनिक सेवाओं एवं जनसुविधाओं के उपयोग हेतु तैयार किये जायेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि इस अत्याधुनिक पांच मंजिला इमारत के निर्माण पर लगभग ₹350 करोड़ खर्च होंगे, जो स्टील और कांच से बनी होगी।

2018 से, Yeida अपने नए कार्यालय भवन के डिजाइन को तैयार करने के लिए विशेषज्ञों का चयन करने पर काम कर रहा है। पांच साल बाद यीडा ने डिजाइन को अंतिम रूप दिया और कहा कि इमारत 27,800 वर्ग मीटर में बनेगी।

यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कहा।

हम जल्द ही एक निर्माण एजेंसी का चयन करने के लिए एक निविदा जारी करेंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता अधिसूचना हटने के बाद जमीन पर काम शुरू होगा। हमने डिजाइन और टेंडर से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।’ हमें उम्मीद है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो प्राधिकरण सितंबर में साइट पर काम शुरू कर देगा। और काम 12 से 18 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है,

CEO अरुण वीर सिंह

वर्तमान में, यीडा का मुख्य प्रशासनिक कार्यालय ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा 1 में किराए पर ली गई एक इमारत से संचालित होता है

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

by City Web
May 11, 2026
0

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर और उससे जुड़े ऐतिहासिक क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से...

samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

by City Web
April 16, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी और ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र समर नागर ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं...

विजय सिंह पथिक

विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में 14 मार्च को संगोष्ठी और सम्मान समारोह

by City Web
March 13, 2026
0

विजय सिंह पथिक: ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, किसान नेता और समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती...

greater noida society

ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसायटी में वित्तीय अनियमितताएं, अवैध समिति का आरोप

by City Web
December 21, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने वर्तमान समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन...

Next Post
यमुना प्राधिकरण

यमुना प्राधिकरण में नक्शा ऑनलाइन होंगे पास, एक क्लिक पर मिलेगी अप्रूवल की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper