CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
यमुना प्राधिकरण

यमुना प्राधिकरण में नक्शा ऑनलाइन होंगे पास, एक क्लिक पर मिलेगी अप्रूवल की जानकारी

City Web by City Web
May 17, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भवन बनाने से पहले उसका नक्शा पास करने के लिए अब लोगों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यमुना प्राधिकरण ने भवन मानचित्र स्वीकृत करने के लिए बिल्डिंग प्लान मैनेजमेंट सिस्टम को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इससे ऑनलाइन नक्शे पास हो सकेंगे वही प्राधिकरण की वेबसाइट से आर्किटेक्ट काउंसलिंग ऑफ इंडिया को भी जोड़ दिया गया है। अब नशे की जानकारी एक क्लिक पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

यमुना प्राधिकरण ने अपनी 32 सेवाओं को ऑनलाइन किया

पहले चरण में सात, दूसरे चरण में दस और अब तीसरे चरण में सभी सेवाएं पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है। ऑनलाइन शुरू होने वाली सेवाओं में नक्शा पास करने के अलावा रजिस्ट्री के लिए आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन, ऑनलाइन पेमेंट, सीवर, पानी के बिल, संपत्ति से जुड़े कार्य, ऑनलाइन कब्जा प्राप्त करना आदि सुविधाएं शामिल है। जिससे अब लोगों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें ऑनलाइन ही एक क्लिक पर सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

You might also like

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026
1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

May 11, 2026
ADVERTISEMENT

एलॉटी ऑनलाइन जाकर रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट में से किसी को भी अपना मैप (नक्शा) बनवाने के लिए चुन सकता है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र के रेजिडेंशियल सेक्टर 16, 17, 18, 20, 22 ए और 22 डी की प्रॉपर्टीयो का पूरा डाटा पूर्व में ही तैयार किया जा चुका है। यह सुविधा तीन तरह के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी पहले एलॉटी उसके लिए यूजर पासवर्ड रहेगा इसके साथ ही दूसरे आर्किटेक्ट उनका यूजर पासवर्ड होगा और प्राधिकरण में जिस स्तर पर अप्रूवल होना है उसे अधिकारी का अपना यूजर पासवर्ड होगा।

सीईओ ने बताया कि आर्किटेक्ट काउंसिल आफ इंडिया में जितने आर्किटेक्ट रजिस्टर्ड हैं कोई भी एलॉटी ऑनलाइन जाकर इनमें से किसी को भी अपना मैप (नक्शा) बनवाने के लिए चुन सकता है। इसके लिए एलॉटी उसे कागजात देगा और फिर आर्किटेक्ट ने अप्लाई किया है या नहीं वह अपने डेस्कटॉप पर देख सकता है। इसके साथ ही अप्रूवल किस स्टेज पर है और किसी अधिकारी के पास है यह भी ऑनलाइन दिखता रहेगा जिसे एलॉटी चेक कर सकता है।

प्रत्येक समस्या को 15 दिन में हल करना आवश्यक होगा

अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण में प्रत्येक समस्या को 15 दिन में हल करना आवश्यक होगा। कितनी समस्याएं और कार्य लंबित पड़े हैं इसकी मॉनिटरिंग स्वयं ओएसडी से लेकर सीईओ स्तर के अधिकारी कर सकेंगे। यदि किसी कार्य को 15 दिन से अधिक समय हो जाता है तो उसकी मैसेज के माध्यम से सूचना आला अधिकारी तक पहुंच जाएगी।

जिसके आधार पर अधिकारियों का भी मूल्यांकन किया जा सकेगा और फिर अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यमुना प्राधिकरण में यह सुविधा इंस्टीट्यूशन और रेजिडेंशियल में भी 15 दिनों के अंदर लागू कर दी जाएगी इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में डाक मैनेजमेंट सिस्टम, फाइल मैनेजमेंट सिस्टम और सिटीजन चार्टर को भी ऑनलाइन कर दिया गया है।

Tags: YEIDAयमुना प्राधिकरण
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

by City Web
May 11, 2026
0

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर और उससे जुड़े ऐतिहासिक क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से...

samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

by City Web
April 16, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी और ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र समर नागर ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं...

विजय सिंह पथिक

विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में 14 मार्च को संगोष्ठी और सम्मान समारोह

by City Web
March 13, 2026
0

विजय सिंह पथिक: ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, किसान नेता और समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती...

Next Post
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper