CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर बेहट क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

सहारनपुर बेहट क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

City Web by City Web
May 12, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बेहट क्षेत्र के गांव मड़ौरा के जंगल में हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

सीओ मुनीशचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह पुलिस टीम जनता रोड पर गांव पिठौरी के मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव लंढौरा चौक की ओर से एक संदिग्ध काले रंग की सेंट्रो कार आती दिखाई दी, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने न सिर्फ इशारा नजरअंदाज किया, बल्कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए गांव पिठौरी की ओर भागने लगे।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

भागने के दौरान बदमाशों की कार गांव मड़ौरा के खंडजे से आगे कच्चे रास्ते पर पहुंचकर कीचड़ में फंस गई। तब दोनों बदमाश कार छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागे। पुलिस ने तत्परता से जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार किए गए घायल बदमाश की पहचान फैजान पुत्र अब्दुल खालिक निवासी गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर, कोतवाली बेहट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENT

पुलिस को गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और गोहत्या में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। बदमाशों द्वारा इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जंगल में सघन कांबिंग कर रही है।

पुलिस का मानना है कि दोनों बदमाश किसी गंभीर अपराध की फिराक में थे, जिसमें गोकशी की आशंका भी जताई जा रही है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार साथी को भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली
इस पूरी घटना में बेहट पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। समय पर की गई चेकिंग और जवाबी कार्रवाई से न केवल एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया, बल्कि इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।

जांच जारी, पुलिस ने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी जंगल या आसपास के इलाकों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
IMRAN

कश्मीर को लेकर सहारनपुर के MP इमरान मसूद का बड़ा बयान आया सामने, पढ़े पूरी ख़बर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper