CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

City Web by City Web
February 28, 2026
in CityWeb
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘मुक्त स्वर’ का विधिवत विमोचन किया गया, जबकि रंगों और सौहार्द से सजा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को पांच अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. कुमार शर्मा ने प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण बना दिया। साईं अक्षरधाम विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सामाजिक दायित्वों पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को सोचने पर मजबूर किया। देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

इस अवसर पर प्रेरक व्यक्तित्व अमर चौधरी की ओजस्वी प्रस्तुति ने श्रोताओं को प्रेरणा से भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर राधा-कृष्ण के संग फूलों की होली खेली गई, जिसने आयोजन को रंगों और भावनाओं से सराबोर कर यादगार बना दिया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्र गौरव खेल सम्मान से भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर, शिक्षा सम्मान से शिक्षाविद् डॉ. रीना वर्मा, चिकित्सा सम्मान से डॉ. शैलेश रोजा, समाज सेवा प्रेरणा सम्मान से प्रवीण भारतीय तथा प्रेरणा सम्मान से अमर चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब के महासचिव नितिन शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में राजनीतिक, पुलिस, प्रशासनिक एवं प्राधिकरण के अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिलाएं, पत्रकार साथी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

Nitin Kumar Sharma

कार्यक्रम के अंत में ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की ओर से सभी अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों, आयोजकों, सामाजिक प्रतिनिधियों, महिलाओं और मीडिया साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। प्रेस क्लब ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यह आयोजन पत्रकारिता, समाज, संस्कृति और प्रेरणा का एक सशक्त एवं प्रेरणादायक मंच बनकर उभरा।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

by City Web
July 29, 2026
0

E20 Petrol को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि इससे वाहन की Performance या...

Next Post
विजय सिंह पथिक

विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में 14 मार्च को संगोष्ठी और सम्मान समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper