CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में सच हुआ आमिर खान का डायलॉग, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में सच हुआ आमिर खान का डायलॉग, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
May 14, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

“मारे सहारनपुर की छोरियां, छोरो से कम हैं के?”
जी नहीं, बिल्कुल भी नहीं। ये सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि इस बार के CBSE बोर्ड रिजल्ट्स ने इसे हकीकत में बदल दिया है। बेटियों ने सिर्फ अपने घरवालों का ही नहीं, बल्कि पूरे सहारनपुर मंडल और यूपी का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

बीते दिन घोषित हुए CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सहारनपुर मंडल की होनहार बेटियों ने ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई ‘वाह!’ कह उठा। लेकिन सबसे बड़ी खबर आई उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से — जहां की सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉप कर दिया।

You might also like

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

February 28, 2026
Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

February 27, 2026

✨ देश की टॉपर, शामली की सावी जैन
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली की छात्रा सावी जैन ने 12वीं में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.8% के साथ पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है।
सावी को –

अंग्रेज़ी, पेंटिंग, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी – 100/100

ADVERTISEMENT

इतिहास – 99/100

इकोनॉमिक्स (ऑप्शनल) – 97/100 मिले।

इतने शानदार अंक, इतनी साधारण सी मुस्कान और एक बहुत बड़ा सपना – IAS बनकर देश की सेवा करना।
सावी ने बताया कि वह रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना रखी थी।

सावी के पिता अंकित जैन शामली में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं और माँ कविता जैन हाउसवाइफ हैं। आज पूरा परिवार बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर फूला नहीं समा रहा।

🌟 सहारनपुर की बेटियों ने भी बढ़ाया मान
शामली की सावी जैन ने तो देश में परचम लहराया, लेकिन सहारनपुर की बेटियां भी पीछे नहीं रहीं। किसी ने 99% लाकर कॉमर्स में झंडे गाड़े तो किसी ने आर्ट्स में सबको चौंका दिया।

🎓 वलिया उस्मानी – नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल, देवबंद
99.2% अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में दमदार प्रदर्शन।

इंग्लिश: 99

हिंदी: 99

हिस्ट्री: 98

पॉलिटिकल साइंस: 100

फिजिकल एजुकेशन: 98

पेंटिंग: 100
वलिया ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई में कभी हार नहीं मानी और आज उसी का फल मिला है।

🎓 अनुष्का गोयल – मेपल्स स्कूल
कॉमर्स में 99% हासिल कर सबको चौंका दिया।

इंग्लिश: 98

इकोनॉमिक्स: 97

पेंटिंग: 100

बिजनेस स्टडीज: 100

अकाउंटेंसी: 100
अनुष्का का कहना है कि उसने टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की और हर दिन अपने लक्ष्य को याद रखा।

🎓 विनायक शर्मा – पाइनवुड स्कूल
98% अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में कमाल किया।

इंग्लिश: 99

मैथ्स: 100

फिजिक्स: 96

केमिस्ट्री: 97

फिजिकल एजुकेशन: 98
विनायक ने बताया कि उसे टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि है और आगे चलकर वह इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहता है।

🎓 अन्यया – डीपीएस स्कूल
98% अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन।

हिंदी: 98

हिस्ट्री: 98

पॉलिटिकल साइंस: 98

समाजशास्त्र: 87

पेंटिंग: 100
अन्यया का सपना सामाजिक कार्यों में जाना है और वह चाहती है कि शिक्षा के जरिए समाज बदले।

🏆 बेटियों की उड़ान को सलाम!
इस बार के CBSE रिजल्ट्स ने एक बात साफ कर दी है — सहारनपुर मंडल की बेटियां सिर्फ पढ़ाई में नहीं, जज्बे और जुनून में भी अव्वल हैं।
सावी जैन का देश में टॉप करना न सिर्फ शामली बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। और सहारनपुर की वलिया, अनुष्का, अन्यया और विनायक जैसे होनहारों ने ये दिखा दिया कि अगर मेहनत की जाए तो कोई सपना बड़ा नहीं होता।

💬 आखिर में बस इतना ही कहना चाहेंगे –
“म्हारी छोरियां किसी से कम न थीं, न हैं, न होंगी!”
सावी और सहारनपुर की इन प्रतिभाओं को दिल से सलाम।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

by City Web
February 28, 2026
0

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी...

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

Next Post
कानून का रक्षक’ बना बंदियों का भक्षक, सहारनपुर जेल में बड़ा खुलासा…

कानून का रक्षक’ बना बंदियों का भक्षक, सहारनपुर जेल में बड़ा खुलासा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper