CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Add a heading (67)

सहारनपुर में किसानों से बड़ा धोखा, कंपनी का हवाला देकर किसान को ठगा, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
May 27, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर के चिलकाना इलाके में जैविक खाद प्लांट लगाने का सपना दिखाकर दो किसानों से करीब 6 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने न सिर्फ सरकारी योजना और सब्सिडी का हवाला दिया, बल्कि बाकायदा एग्रीमेंट भी साइन कराए और खातों में पैसे भी डाले – ताकि पूरा खेल असली लगे। लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो दोनों किसान ठगे-से रह गए, और ठग—कंपनी समेत—गायब।

Add a heading (67)

मामला थाना चिलकाना क्षेत्र के मोहल्ला मजहर हसन का है, जहां के रहने वाले मेहा सिंह और उनके साथी रोहित सैनी ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके साथ इस तरह का धोखा होगा। मेहा सिंह कस्बा चिलकाना के सुल्तानपुर में ‘स्टार सिटी पैथोलॉजी सेंटर’ चलाते हैं, और रोहित सैनी पास में मेडिकल स्टोर।

You might also like

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

August 1, 2026
Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

August 1, 2026
ADVERTISEMENT

13 अगस्त 2024 को एक आम सुबह की तरह दुकान पर बैठे मेहा सिंह के पास पहुंचे रवि प्रकाश और उसकी पत्नी सोनिया। खुद को ‘एग्रो बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड’ के कर्मचारी बताते हुए दोनों ने जैविक खाद प्लांट का शानदार खाका खींचा—“25 बेड लगाइए, हर तीन महीने में 600 किलो खाद तैयार होगी, कंपनी खुद 5 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदेगी। आप कमाएंगे लाखों!”

बातों में विश्वास पैदा हुआ। फिर 16 अगस्त को दोनों पीड़ित बताए गए पते पर पहुंचे जहां दो और चेहरे मिले—सुशील कुमार और संजीव कुमार। सुशील ने खुद को CMD बताया और संजीव ने MD। बातों में गजब का आत्मविश्वास था और दावा था कि कंपनी पूरी तरह सरकारी योजनाओं से जुड़ी है और एग्रीमेंट के साथ काम करती है।

इतना सब सुनकर मेहा सिंह ने 30 हजार रुपये फोनपे से ट्रांसफर किए, और रोहित सैनी ने 50 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद तो जैसे पैसों की रफ्तार बढ़ गई—मेहा सिंह ने 25 अगस्त, 7 नवंबर और 29 दिसंबर को मिलाकर कुल 3 लाख 40 हजार रुपये दे दिए। रोहित ने भी 16 और 30 सितंबर को कुल 2.5 लाख रुपये कंपनी को थमा दिए।

ठगी का यह प्लान सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा—कंपनी ने दोनों से एग्रीमेंट भी कराए और सरकारी सब्सिडी का झांसा देने के लिए मेहा सिंह के खाते में 50 हजार और रोहित के खाते में 22,800 रुपये डाल भी दिए। इससे उनका भरोसा और गहरा गया।

लेकिन असली खेल यहीं से शुरू हुआ।

दोनों किसानों ने अपनी-अपनी 3-3 बीघा जमीन जैविक खाद बेड लगाने के लिए खाली छोड़ दी। लेकिन ना कोई मशीन आई, ना कोई कर्मचारी। जब वे बार-बार कंपनी के कार्यालय गए तो जवाब मिला– “अभी काम शुरू होने वाला है।” और फिर कुछ दिन बाद, ऑफिस ही गायब।

साफ था—जिन्होंने भरोसा जीता था, वो अब भरोसा तोड़कर फरार हो चुके थे। दोनों किसानों ने 26 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामला दर्ज किया।

आरोपियों के नाम हैं – रवि प्रकाश, सोनिया कुमारी, सुशील कुमार और संजीव कुमार। चारों के खिलाफ अब पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, ये सभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Meerut

Meerut: Instagram Friendship के बाद 6 महीने के Samir की मौत, Police जांच में हुआ बड़ा खुलासा

by City Web
August 1, 2026
0

मेरठ के पंचशील कॉलोनी नाले में मिले छह महीने के मासूम समीर की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में...

Saharanpur

Saharanpur में आवारा कुत्तों का आतंक, CCTV में कैद हमला; युवक घायल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

by City Web
August 1, 2026
0

Saharanpur के तारा का चौक इलाके में आवारा कुत्तों के हमले का CCTV Video सामने आया है। घटना में एक...

Next Post
सहारनपुर: चलती ट्रेन में चोर ने मचाया शोर, पढ़े पूरी ख़बर…

सहारनपुर: चलती ट्रेन में चोर ने मचाया शोर, पढ़े पूरी ख़बर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper