CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
greater noida society

ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसायटी में वित्तीय अनियमितताएं, अवैध समिति का आरोप

City Web by City Web
December 21, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने वर्तमान समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन और मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है। सोसायटी निवासियों का कहना है कि मौजूदा समिति बीते तीन वर्षों से बिना किसी वैधानिक चुनाव के अवैध रूप से काम कर रही है और बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं।

ग्रेटर नोएडा में अवैध समिति बिना किसी वैधानिक चुनाव के कर रही काम

निवासियों के अनुसार, सोसायटी में करीब 312 परिवार रहते हैं और वार्षिक आय लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच है, लेकिन इसके बावजूद न तो आय-व्यय का ऑडिट कराया गया और न ही किसी प्रकार की पारदर्शिता बरती जा रही है।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026

आरोप है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट नहीं कराया गया, न GST पंजीकरण है, न GST और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए हैं। पेंटिंग कार्य के नाम पर 25 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च दिखा दी गई, जबकि न तो टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई, न गारंटी ली गई और काम की गुणवत्ता भी बेहद खराब बताई जा रही है।

ममता भाटी ने आरोप लगाया

सोसायटी निवासी ममता भाटी ने आरोप लगाया कि सूरजपुर कस्बा चौकी के इंचार्ज इसी सोसायटी में रहते हैं और वर्तमान में जो लोग गलत तरीके से समिति के पदाधिकारी बनकर बैठे हैं, उन्होंने उन्हें सोसायटी में विशेष सुविधाएं दे रखी हैं।

इसी कारण पुलिस का खुला संरक्षण समिति को मिल रहा है। ममता भाटी का कहना है कि जो भी व्यक्ति समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे पुलिस द्वारा धमकाया जाता है, चौकी बुलाकर झूठे मामलों में फंसाने का दबाव बनाया जाता है और चुप रहने को कहा जाता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है, लेकिन अब तक चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT

समिति के पदाधिकारी गलत तरीके से सोसायटी चला रहे

वहीं सोसायटी की एक अन्य महिला निवासी ने आरोप लगाया कि समिति के पदाधिकारी गलत तरीके से सोसायटी चला रहे हैं और अपने गलत इरादों को लेकर निवासियों पर दबाव बनाते हैं। महिलाओं के साथ बदतमीजी और अभद्र व्यवहार किया जाता है। जो भी व्यक्ति समिति के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे झूठे मामलों में जेल भेजने की धमकी दी जाती है।

निवासियों ने बताया कि इन सभी मामलों की शिकायत रजिस्ट्रार कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, सीपी कार्यालय, पुलिस कमिश्नरेट, आयकर विभाग और GST विभाग में की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सोसायटी निवासियों ने स्वतंत्र जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पारदर्शी व लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू कराने की मांग की है।इस दौरान ममता भाटी, प्रतिभा द्विवेदी, रीता सिंह, अम्रता झा, मोनिका सिंह, मेघा दीक्षित, निधि व रीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

by City Web
May 11, 2026
0

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर और उससे जुड़े ऐतिहासिक क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से...

samar-nagar

मैदान में जलवा, पढ़ाई में भी कमाल: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में 75% अंक हासिल किए

by City Web
April 16, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी और ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र समर नागर ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं...

Next Post
gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper