CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
sandeep vs bindra

बड़ा बिजनेस स्कैम?

City Web by City Web
December 16, 2023
in CityWeb, देश-विदेश, शिक्षा
0
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ.विवेक बिंद्रा की लंका में आग लगाने वाले हनुमान संदीप महेश्वरी अब आगे क्या करेंगे ?

(सिटीवेब न्यूज़) जी हां ! करोड़ो देश वासियों खासकर युवाओं को निशुल्क करियर के प्रति जागरूक करते मोटिवेट करने के लिए प्रसिद्ध संदीप महेश्वरी ने तथाकथित बड़ा बिजनेस स्कैम का पर्दाफाश करते हुए सोशल मीडिया पर सही और गलत को लेकर जंग छेड़ दी है या यूं कहें कि डॉ. बिंद्रा की लंका में आग लगा दी है।

You might also like

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

February 28, 2026
Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

February 27, 2026
ADVERTISEMENT

और अभी वो यही नहीं रुके बल्कि जल्दी ही बड़ा धमाका करने वाले हैं

जी हां ! बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा जो कि प्रोफेशनल स्पीकर है ।जो विभिन्न कंपनियों , उधोगप्तियो के मामले के अध्ययन और उनकी टीम को मोटिवेट ,प्रशिक्षित करने के लिए जाने जाते हैं।


बड़े बड़े स्टारों,नेताओ के साथ लाइटों की चकाचौंध में इवेंट कर देश में नाम कमाने के बाद कोरोना काल में इन्होंने बेरोजगार युवाओं को अमीर बनाने का सपना दिखाकर खुद का महा महंगा कोर्स बेचने के लिए एमएमए (LML ) स्कीम लॉन्च कर दी जिसने देश के लाखों युवाओं को जोड़ा गया ।

बताया गया कि 29हजार से लेकर पांच पांच लाख तक के पैकेज बेचे गए ।


मजेदार बात यह कि इनसे जुड़ने वाले ज्यादातर युवा कोर्स का उपयोग करने वाले नही बल्कि उसे बेचने में लग गए और सेलर बनकर रह गए।


संदीप महेश्वरी के शो में युवाओं ने इसका खुलासा किया जहां यह भी आरोप लगे की लाखों युवा इनके झांसे में आकर अपनी अपनी पूंजी से हाथ धो बैठे।


और अंत यही निष्कर्ष निकाला गया कि इस स्कीम का भी वही अंजाम हुआ जैसा कि बाकि एलएमएल कंपनियों का होता है न उत्पाद , न सेवा युवाओं के हाथ खाली


डॉ.बिंद्रा और उसके रसूक, बड़ा नाम के आगे कोई अपनी शिकायत भी करने की हिम्मत भी आज तक नही दिखा पाया लेकिन एकाएक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी ने युवाओं की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले का खुलासा अपने शो में कर दिया ।

खुलासा होते ही तहलका मच गया बताते हैं वीडियो के चलते ही डॉ. बिंद्रा की टीम संदीप महेश्वरी के पीछे लग गई उनकी टीम को कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हुए वीडियो हटाने को कहा गया।

उनके ऑफिस और घर पर लोग पहुंचने शुरू हो गए जिसका खुलासा स्वयं संदीप महेश्वरी ने अपनी पोस्ट में किया । और ऐलान कर दिया की वो किसी भी दबाव में आने वाले नही है । न वीडियो हटाएंगे न डरेंगे।


जिसके बाद डॉ. विवेक बिंद्रा ने अपनी पोस्ट में आरोपों को खारिज करते हुए संदीप महेश्वरी से उनके प्लेटफार्म पर अपनी बात रखने और सफाई देने को अपील की।


बताया जाता है कि इसी बीच डॉ.बिंद्रा ने डेमेज कंट्रोल के लिए अपना एक दस दिन का फ्री का कार्यक्रम भी लॉन्च कर दिया है


जिसमे वो स्वयं कह रहे हैं कि उनकी कंपनी का जीवन में यह पहला कोर्स है जिसे वो फ्री में दे रहें हैं जिसके लिए भर-भर कर सोशल मीडिया पर एड दिए जा रहे हैं। उनकी लंबी चौड़ी टीम लोगों को जोड़ने में लगी है ताकि इस कोर्स के जरिए कुछ तो अच्छा कमाया जा सके ।


उधर अच्छाई, ईमानदारी और सत्य के पथ पर चलने के लिए प्रसिद्ध संदीप महेश्वरी ने भी मोर्चा खोल दिया है कि गलत कार्यों का जमकर खुलासा करेंगे। युवाओं के साथ हुई धोखाधड़ी को बर्दास्त नही करेंगे इन्होंने उन लोगों से अपना विवरण साझा करने को कहा है जिनके साथ भी कोर्स के नाम पर धोखा धडी हुई है।


खैर संदीप महेश्वरी ने कलयुग का हनुमान बनकर डॉ बिंद्रा की लंका में आग तो लगा दी है। लेकिन नतीजा क्या होगा?


यह देखना भी काफी रोचक होगा कि आखिर क्या डॉ. विवेक बिंद्रा के बड़े रसूख और संदीप महेश्वरी की लोकप्रियता के बीच इस जंग में किसकी होगी किसकी जीत ? क्या पीड़ित लोग अपनी अपनी शिकायत लेकर कोर्ट जाएंगे?


क्या सरकार इसमें कोई कदम उठाएगी ? क्या इस मामले पर कोई आंदोलन होगा ?


यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

सोशल मीडिया पर जंग तेज है जबकि प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया इससे अभी दूरी बनाए हुए है। कारण क्या है ये सभी जानते है ?लेकिन इस मामले में हम हर अपडेट से आपको अवगत कराते रहेंगे।


तो हमारे साथ जुड़े रहिए और देखते रहिए सिटी वेब न्यूज।

दीपक अरोड़ा।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

by City Web
February 28, 2026
0

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी...

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

Next Post
CANCER AWARENESS

विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने आईएमए की सेमिनार में कैंसर रोगियों के ईलाज की जानकारी दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper