CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में मिलावट खोरी का बड़ा नेटवर्क, आप भी शिकार ?

सहारनपुर में मिलावट खोरी का बड़ा नेटवर्क, आप भी शिकार ?

City Web by City Web
June 2, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर, 1 जून 2025।
थाना गंगोह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी घी और पनीर बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 9 लाख 65 हजार रुपये मूल्य का अपमिश्रित खाद्य सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं।

मिली गुप्त सूचना, पुलिस ने दी दबिश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर के निर्देशन में अपराध और मिलावटखोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में 1 जून 2025 को थाना गंगोह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरकड़ में छापा मारा।

You might also like

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

February 24, 2026
gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

January 23, 2026

मौके से दो व्यक्तियों —

  1. इंतजार पुत्र शरीफ (उम्र 50 वर्ष)
  2. सनब्बर पुत्र शरीफ (उम्र 45 वर्ष)
    को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों ग्राम सरकड़, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर के निवासी हैं।

बरामद की गई सामग्री

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद कीं:

  • 1440 किलोग्राम अपमिश्रित देशी घी (अनुमानित कीमत ₹8,64,000)
  • 60 किलोग्राम पनीर (कीमत लगभग ₹18,000)
  • लगभग 4 क्विंटल क्रीम (08 ड्रम)
  • 05 केमिकल ड्रम
  • 04 बोरे पाउडर
  • 02 बॉयलर
  • 01 फ्रीजर
  • इलेक्ट्रिक कांटा व अन्य उपकरण

कुल बरामद माल की कीमत लगभग ₹9.65 लाख आंकी गई है।

ADVERTISEMENT

आरोपियों ने किया अपराध कबूल

पूछताछ में दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर मिलावटी घी और पनीर बनाते थे। वे यह नकली सामग्री गांव-देहात की दुकानों में सप्लाई करते थे और इसी से अपना खर्च चलाते थे। पूछताछ में उन्होंने कहा — “गलती हो गई, माफ कर दो।”

दर्ज किया गया मुकदमा

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 189/25 अंतर्गत धारा 274/275/318(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस कार्रवाई में थाना गंगोह की पुलिस टीम शामिल रही, जिनमें निम्न पुलिसकर्मी उपस्थित थे:

  • उ0नि0 अमित कुमार
  • उ0नि0 जाकिर खान
  • हे0का0 अजित मलिक
  • हे0का0 राहुल कुमार
  • हे0का0 शेखर चौहान
  • का0 प्रवीण कुमार
  • का0 सचिन खोखर
  • का0 सुबन कुमार
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

Next Post
सहारनपुर में मेहमान बनकर आया चोर और फिर ऐसे किया कांड, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में मेहमान बनकर आया चोर और फिर ऐसे किया कांड, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper