CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
nigam budget

सहारनपुर की साफ़ सफाई के लिए 187 करोड़ खर्च करेगा निगम

City Web by City Web
January 24, 2024
in CityWeb, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

निगम कार्यकारणी में 521 करोड़ 92 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में आज हुई नगर निगम कार्यकारणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत 521 करोड़ 92 लाख रुपये के मूल बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में पार्षदों ने निगम की आय बढ़ाने पर जोर देते हुए अनेक सुझाव दिए।

You might also like

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

February 24, 2026
gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

January 23, 2026


महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता और सदन प्रभारी दिनेश यादव के संचालन में हुई नगर निगम कार्यकारणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने 521 करोड़ 92 लाख रुपये का मूल बजट प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बजट में 555 करोड़ 16 लाख रुपये आय का अनुमान दर्शाया गया है। जबकि सड़क नाली आदि निर्माण पर 202 करोड़, साफ-सफाई पर 187 करोड़, तथा पेयजल सुविधा आदि पर 44 करोड़ 70 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है।


बैठक में पार्षदों द्वारा आय बढ़ाने के सुझावों पर चर्चा के बीच लेखाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा सहारनपुर के लिए सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क सुधार हेतु 25 करोड़ रुपये प्राप्त होने का अनुमान है।

इसके अतिरिक्त नगरीय क्षेत्र में शामिल नये क्षेत्रों के लिए जल निकासी सुव्यवस्थित करने हेतु 20 करोड़ रुपये शासन द्वारा स्वीकृति की प्रक्रिया में है। अधिशासी अभियंता जलकल वी बी सिंह ने बताया कि जिनके जल संयोजन नियमित नहीं है उसे नियमित करने का वार्डवार अभियान चलाया जा रहा है।


नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बड़ी मात्रा में पॉलीथिन का व्यापार करने व बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। पार्षद मंसूर बदर ने बेहट बस स्टैण्ड पर निगम की सम्पत्ति पर बनायी गयी दुकानों के संदर्भ में गठित सलाहकार समिति द्वारा शीघ्र निर्णय लेने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि मानकमऊ रोडवेज बस स्टैण्ड पार्किंग शुल्क कितना जमा हुआ है। इस पर नगरायुक्त ने बताया कि परिवहन विभाग हमारी भूमि पार्किंग के लिए प्रयोग कर रहा है इसलिए उसे नोटिस भेजा गया है।

ADVERTISEMENT


पार्षद मंसूर ने उद्यान विभाग में घटती मालियों की संख्या तथा वार्डो, विशेषकर बाहरी कॉलोनियों में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

पार्षद रविसेन जैन ने प्रतापनगर में नालों से जल निकासी की समस्या को उठाया।ं बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एस के तिवारी, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद इमरान अली, नीरज शर्मा, कु.सीमा बहोत, सुनील कुमार, गौरव कपिल, दीपक रहेजा, मयंक गर्ग, संजीव कुमार व अहमद मलिक भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

greater noida society

ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसायटी में वित्तीय अनियमितताएं, अवैध समिति का आरोप

by City Web
December 21, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने वर्तमान समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन...

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

Next Post
shadi-nanota

दूल्हे के पिता ने कहा, टीका राशि से हम बेटियों की बोली नहीं लगा सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper