CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Corruption Free India

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज़

City Web by City Web
September 10, 2025
in CityWeb, उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने उठाई आवाज़, कहा – भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जताई।

You might also like

आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

October 9, 2025
Noida Panchayat Chunav 2025: राष्ट्रीय देहात मोर्चा और किसान यूनियन की बैठक सेक्टर 45 में

राष्ट्रीय देहात मोर्चा 2025: नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर में पंचायत चुनाव कराने को लेकर बैठक

September 23, 2025

उन्होंने बताया कि अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर संगठन ने प्राधिकरण, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलों और आरटीओ कार्यालय सहित कई स्थानों पर ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENT

सिर्फ अवैध रुपए लेना ही भ्रष्टाचार नहीं – करप्शन फ्री इंडिया चौधरी प्रवीण भारतीय

प्रेस वार्ता में चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल रिश्वत लेने तक सीमित नहीं है। अधिकारियों का आम जनता से गलत व्यवहार करना, उनकी समस्याओं को न सुनना और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर कटवाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर जल्द रोक नहीं लगाई तो संगठन व्यापक आंदोलन छेड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि देश को आज़ाद हुए 78 वर्ष हो गए, लाखों क्रांतिकारियों ने शहादत दी, लेकिन आज भी भ्रष्टाचार उसी तरह फैला हुआ है। ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में सड़कों का निर्माण होता है और छह महीने के भीतर ही वे खराब हो जाती हैं। ऐसे अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।

दलालों के बिना काम नहीं – जन आंदोलन की तैयारी

चौधरी प्रवीण भारतीय ने दफ्तरों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना एजेंट (दलाल) के कोई भी काम समय पर होना लगभग असंभव है। उन्होंने कहा कि अब संगठन एक जन आंदोलन के जरिए आम जनता के साथ मिलकर इस भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेगा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग करेगा।

डॉ. दीपक शर्मा का बड़ा बयान

संगठन की कोर कमेटी के सदस्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि प्राधिकरणों में फैला भ्रष्टाचार इतना गहरा है कि “सुप्रीम कोर्ट तक टिप्पणी कर चुका है कि प्राधिकरणों की आंख, कान और नाक तक से भ्रष्टाचार टपकता है।”

उन्होंने कहा कि प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती ऐसे लोगों की है जिनकी सैलरी भले ही मामूली हो, लेकिन वे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं। यह साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “भ्रष्टाचार केवल पैसों की लूट नहीं है, बल्कि जब जनता अपने अधिकारों के दायरे में रहकर भी काम नहीं करा पाती, तो यह भी एक तरह का शोषण और बलात्कार है।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

संगठन ने साफ किया कि यह मुहिम यहीं खत्म नहीं होगी, बल्कि लगातार जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। संगठन ने सभी भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने और सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में चौधरी प्रवीण भारतीय, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, बलराज हूंण, मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, बलराज हूण और ब्रह्मपाल कपासिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: greater noidaGreater Noida Authoritygreater noida newsकरप्शन फ्री इंडिया
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

by City Web
October 9, 2025
0

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता...

Noida Panchayat Chunav 2025: राष्ट्रीय देहात मोर्चा और किसान यूनियन की बैठक सेक्टर 45 में

राष्ट्रीय देहात मोर्चा 2025: नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर में पंचायत चुनाव कराने को लेकर बैठक

by City Web
September 23, 2025
0

राष्ट्रीय देहात मोर्चा के अभियान के तहत हुई बैठक आज सदरपुर नोएडा के सेक्टर 45 में जिले के 244 गांवों...

women's rights and social participation

महिलाओं के अधिकार व सामाजिक सहभागिता पर प्रेस वार्ता

by City Web
September 10, 2025
0

महिलाओं के अधिकार और पुरुषों की जिम्मेदारी पर उठा बड़ा सवाल, समाज मे दहेज प्रथा और सामाजिक बदलाव की जरूरत महिलाओं...

RPL Cricket

आरपीएल क्रिकेट लीग- ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू

by City Web
September 10, 2025
0

ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग (आरपीएल क्रिकेट लीग) शुरू होने जा रही है।...

Next Post
Noida Panchayat Chunav 2025: राष्ट्रीय देहात मोर्चा और किसान यूनियन की बैठक सेक्टर 45 में

राष्ट्रीय देहात मोर्चा 2025: नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर में पंचायत चुनाव कराने को लेकर बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper