CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में पुलिस और चोरों की मुठभेड़, पढे पुरी खबर…

सहारनपुर में पुलिस और चोरों की मुठभेड़, पढे पुरी खबर…

City Web by City Web
May 29, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर में वाहन चोरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने कॉम्बिंग कर उसे भी पकड़ लिया।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र की है। पुलिस टीम मानकमऊ गंगोह रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक तेज़ी से सरसावा से अंबाला रोड की ओर बन रहे नए बाईपास मोड़ से आते दिखे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर भागने लगे।

You might also like

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

January 23, 2026
नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

December 17, 2025

जवाबी फायरिंग में एक घायल

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बाद में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान उसे भी पकड़ लिया गया।

बदमाशों की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान सलमान उर्फ कल्लू और सादाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर किस्म के वाहन चोर हैं और उनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 6 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद हुए हथियार और बाइक

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से

ADVERTISEMENT
  • एक तमंचा (315 बोर)
  • दो खोखा कारतूस
  • एक जिंदा कारतूस
  • एक चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस की सख्ती और सतर्कता से टला बड़ा हादसा

थाना कुतुबशेर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

by City Web
October 9, 2025
0

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता...

Next Post
सहारनपुर : अपनों ने ही खेला मौत का खेल, दादा-दादी बने जल्लाद, बुआ रही खामोश, पढे पुरी खबर…

सहारनपुर : अपनों ने ही खेला मौत का खेल, दादा-दादी बने जल्लाद, बुआ रही खामोश, पढे पुरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper