CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
sankalp yatra

संकल्प यात्रा के साथ सरकार पहुंच रही आपके द्वार

City Web by City Web
December 9, 2023
in CityWeb, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

नुमाईश कैंप में महापौर ने दिलायी पंच प्रण की शपथ और शिशुओं को कराया अन्न प्राशन

सहारनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन नगर निगम द्वारा आज नुमाईश कैंप में कार्यक्रम आयोजित कर वैन के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनवाया गया तथा उज्जवला योजना के लाभार्थियों पूजा पुंडीर, खामोश व शीतल को कनेक्शन के साथ चूल्हे भी दिए गए।

You might also like

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

October 8, 2026
BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026

जबकि हकीकत नगर में वैन के माध्यम से सरकार के योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया तथा पीएम आवास योजना के लाभार्थी आत्माराम व आनंद तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थी प्रवीण सैनी व केला को प्रमाणपत्र वितरित किये गए।


नुमाईश कैंप में निगम द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा कि हर घर शौचालय व हर घर को नल और नल से जल का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है।

मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सरकार की 17 योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। महापौर ने उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म तथा नन्हें शिशुओं को अन्न प्राशन कराते हुए उन्हें मंगल जीवन की शुभकामनाएं दी। पीएम स्वनिधि के लाभार्थी मोहर सिंह, विमल कुमार, अशोक वर्मा व उज्जवला की लाभार्थी शीतल ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।


नगर विधायक राजीव गंुबर ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि संकल्प यात्रा के साथ सरकार आपके द्वार पहुंच रही है। अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ते।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाये जा रहे स्टॉलों पर पहुंच कर लोगों से योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने को कहा। नगर विधायक ने हकीकत नगर में उपस्थित लोगों को पंच प्राण की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि आज योजनाओं का पूरा लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।


पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की उड़ान भर रहा है। वर्ष 2047 में भारत अपनी आजादी के सौ वर्ष मना रहा होगा तब पूरी दुनिया भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति और विश्व गृरु के रुप में निहार रही होगी।

महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व महानगर महामंत्री शीतल विश्नाई ने कहा कि प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते है उसे पूरा करके दिखाते हैं।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग पीएम स्वनिधि योजना में दस हजार का ऋण लेते है यदि वे समय से किश्त देते है तो उन्हें करीब नौ हजार रुपये ही लौटाना पड़ता है। इसके आलवा कृष्णलाल ठक्कर, मनीष सचदेवा ने भी संबोधित किया।


उक्त कार्यक्रमों में पार्षद के के बत्रा, संजीव कर्णवाल, मनोज प्रजापति, अमित मित्तल, राजकुमार कालड़ा, दीपक रहेजा, अमित त्यागी, कपिल धीमान, राजकुमार शर्मा, सुनील पंवार, संजय गर्ग, सुलेख चंद,

सुधीर पंवार, दिग्विजय चौहान के पूर्व पार्षद नरेश रावत, मोनिका सिंह, पार्षद प्रतिनिधि नीरज, गौरव गर्ग, विक्रम शर्मा, सुपनीत सिंह, स.गुरभेज सिंह अरुण धीमान, पूर्व सभासद अनिल भोली, अमित सेठी के अलावा सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व पीओ डूडा वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

by City Web
October 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित Supertech CZAR सोसायटी में रविवार को खराब मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों का गुस्सा सड़क...

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Next Post
sadana

समाजसेवी स्व.इंद्रजीत सिडाना को गणमान्यो सहित सैंकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper