CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result

25 नवम्बर को तैयार हो जाएगी हकीकत नगर की सड़क

City Web by City Web
November 16, 2023
in शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज दोपहर कलक्ट्रेट से हकीकत नगर चौक तक बनायी जा रही सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता व कार्य पूर्ण होने की समय सीमा की जानकारी ली।

उन्होंने श्रेष्ठ गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण के सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने नगरायुक्त को बताया कि 25 नवंबर तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज आज दोपहर निगम व स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ हकीकत नगर में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची।

You might also like

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026
greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026
ADVERTISEMENT

कलक्ट्रेट से हकीकत नगर चौक (रामलीला स्थल) तक नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डलवाने के बाद 15वें वित्त से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था के रुप में जलनिगम कर रहा है।

सीवर लाइन डालने के बाद जल निगम द्वारा वहां मिट्टी भराव का कार्य किया गया था, लेकिन उसी दौरान वर्षा हो जाने के कारण मिट्टी दलदल में परिवर्तित हो गयी, और सड़क अनडुलेशन स्थिति (ऊबड़-खाबड़) में आ गयी।
कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिशासी अभियंता रुचिन यादव ने नगरायुक्त को बताया कि दलदली मिट्टी निकलवाकर और नयी मिट्टी के साथ रोलर चलाकर अनडुलेशन को काफी ठीक कराने की कोशिश की गयी है।

नगरायुक्त ने तारकोल सहित सड़क पर डाले जाने वाले मैटिरियल के सम्बंध में भी जानकारी ली। नगरायुक्त ने निर्देश दिया कि सड़क के प्रस्तावित क्रस्ट डिजाइन को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बन रही सड़कों अथवा पीडब्ल्यूडी से वैट कराने के बाद ही आगे की लेयर डालें।

उन्होंने परियोजना को पूर्ण करने की कार्य सीमा से अवगत कराने की जानकारी ली। इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता रुचिन यादव ने नगरायंुक्त को बताया कि 25 नवम्बर तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान डीजीएम दिनेश सिंघल, जलनिगम के अधिशासी अभियंता रुचिन यादव के अलावा अवर अभियंता व ठेकेदार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Tags: NAGARNIGAMSAHARANPUR NAGAR NIGAM
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

Next Post
AAP leader in Saharanpur wrote a letter to the President with blood

सहारनपुर में आप नेता ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper