CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर की सड़कों पर Lady लूटेरी का कहर, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर की सड़कों पर Lady लूटेरी का कहर, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
May 31, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

ADVERTISEMENT

देवबंद। सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र में हाईवे पर लिफ्ट के बहाने वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह में शामिल युवती वाहन चालकों को फांसने का काम करती थी, जबकि उसके साथी सुनसान स्थान पर उन्हें लूट लेते थे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

You might also like

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

February 28, 2026
Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

February 27, 2026

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बृहस्पतिवार रात कोतवाली पुलिस खड़ंजा नहर की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी खेड़ी आसा की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी और मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बाबर निवासी मोहल्ला पक्का बाग, देवबंद और फैसल निवासी कायस्थवाड़ा, देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाबर के खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह में शामिल युवती भी गिरफ्तार कर ली गई है, जिसने पूछताछ में हाईवे पर लूट की योजना और तरीके का खुलासा किया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार यह गिरोह खासकर रात के समय सक्रिय रहता था। गिरोह की महिला सदस्य हाईवे किनारे खड़ी होकर लिफ्ट मांगती थी। जब कोई वाहन चालक रुकता, तो वह उसे अपनी बातों में उलझाकर कुछ दूर ले जाती और एक पूर्वनिर्धारित सुनसान स्थान पर वाहन रुकवाती। जैसे ही वाहन रुकता, पहले से घात लगाए उसके दोनों साथी पहुंच जाते और हथियारों से डराकर वाहन चालक से लूटपाट करते।

26 मई की वारदात का खुलासा

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने 26 मई की रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक ट्रक चालक से लूटपाट की थी। यह घटना देवबंद क्षेत्र के मेघराजपुर गांव के पास हुई। युवती ने ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी और थोड़ी ही दूरी पर ट्रक रुकवाया। तभी बाबर और फैसल ने ट्रक पर धावा बोल दिया और चालक से हजारों रुपये व मोबाइल लूट लिया।

पुलिस ने इस घटना में लूटा गया मोबाइल और 2800 रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह से और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है, और पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

by City Web
February 28, 2026
0

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी...

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

Next Post
सहारनपुर में नाराज़ फूफा को भतीजे ने मारी गोली, पढ़े पूरी ख़बर…

सहारनपुर में नाराज़ फूफा को भतीजे ने मारी गोली, पढ़े पूरी ख़बर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper