CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
ग्राम चौपाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स
pc 30

ग्राम चौपाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स

City Web by City Web
December 30, 2023
in CityWeb, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत संगोष्ठी एवं स्वयं सहायता समूह व अन्य विभागो द्वारा प्रदर्शनी स्टालो का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ0 अजय सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूह एवं अन्य विभागो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा प्रदर्शनी स्टालो पर लगाये गये उत्पादो की जानकारी प्राप्त की।

You might also like

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026
greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026


इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में डॉ0 अजय सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान के अन्तर्गत गांव के लोगो को छोटी-छोटी समस्याओ के लिये अनावश्यक रुप से चक्कर न लगाने पडे, उनकी समस्याओ का गांव में ही चौपाल के द्वारा समाधान किया गया है।

उन्होने कहा कि जन समस्यााओ का निराकरण एवं परदर्शिता सरकार की प्राथमिकता में सर्वाेच्च है। जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में 2 ग्राम पंचायतो में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रो मे शिकायतो के निवारण हेतु सरकार का जनहित में एक बहुत सफल प्रयास रहा है।

ADVERTISEMENT

उन्होने कहा कि ग्राम चौपालो का आयोजन कर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विद्युत कनेक्शन, मनरेगा, तालाबो में कार्य, टीवी मुक्त अभियान, शौचालय, सामूहिक विवाह, पी0एम0 स्वरोजगार योजना, ओ0डी0ओपी0 योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि योजनाओ के बारे में चर्चा की गई।


जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी ने कहा कि ग्राम चौपालो के अन्तर्गत ग्रामीणो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की अधिक से अधिक जानकारी मिल सके तथा उनकी समस्याओ का निस्तारण मौके पर ही हो यही चौपाल का मुख्य उद्देश्य है।

कहा कि सभी अधिकारीगण ग्राम प्रधानो द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ पात्र लोगो को दिलाकर सफल बनाने का कार्य किया गया है इसके लिए बधाई पात्र है।

सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा व ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है तथा उनकी समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया जा रहा है। गांव का विकास तभी संभव है जब गांव के अन्तिम व्याक्ति को योजनाओ का लाभ मिले।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ग्राम चौपाल का आयोजन कर लोगो की समस्याओ का समाधान कराया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया जा रहा है।

जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उनको विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होने स्वयं सहायता समूह में अच्छा कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट श्री उत्सव आनंद, पीडी डीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण, जिला सूचना अधिकारी श्री दिलीप कुमार गुप्ता, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री इन्द्रपाल सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Next Post
darul uloom

दारुल उलूम देवबंद पर लगे ज़मीन कब्जाने के आरोप, SDM ने जारी किया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper