CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
BJYM Protest

ग्रेटर नोएडा में आतंकवाद के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला

City Web by City Web
April 24, 2025
in CityWeb, ग्रेटर नोएडा, देश-विदेश, धर्म
0
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के नेतृत्व में युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जताया गुस्सा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निर्णायक कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए नृशंस आतंकी हमले के विरोध में ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के बैनर तले निकाले गए कैंडल मार्च और मशाल जुलूस में देशभक्ति की गूंज सुनाई दी।

You might also like

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

June 6, 2026
Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फैले आतंकवाद ने देशवासियों के सब्र का इम्तिहान लिया है। इस हमले में विभिन्न राज्यों से आए निर्दोष तीर्थयात्रियों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में गम और गुस्से की लहर फैल गई।

विरोध प्रदर्शन और जनाक्रोश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर्शियल बेल्ट से परी चौक तक मशाल जुलूस निकाला। हाथों में तिरंगे और देशभक्ति के नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने कहा:

“जब तक पाकिस्तान और उसके आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म नहीं किया जाएगा, भारत में शांति की उम्मीद अधूरी रहेगी। हम सरकार से अपील करते हैं कि सेना को पूरी छूट दी जाए और सीमा पार चल रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जाए।”

उन्होंने सेना को खुली छूट देने और सीमा पार आतंकी ठिकानों को खत्म करने की अपील की।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लोगों की आंखें नम

प्रदर्शन के दौरान मारे गए तीर्थयात्रियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और कमर्शियल बेल्ट से परी चौक पर कैंडल मार्च और मसाल जुलूस जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमला सिर्फ निर्दोष लोगों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है, और इसका करारा जवाब देना जरूरी है।

आतंकवाद को दी चेतावनी, युवाओं ने उठाई देशभक्ति की मशाल

इस विरोध प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

इस मशाल जुलूस में श्रीचंद सेन,संदीप गोयल,रवि मावी,शिवा भाटी ,राजेश पांडे,मोहित भाटी,अवनीश,रवि पाली,सागर पाली,आयुष चौबे,अमृत राज,दानिश मावी , हर्ष ढाका,अमन यादव,अभय तोमर, मोहित, पवन यादव जैसे कई युवा चेहरे इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते नजर आए।

इन युवाओं ने ‘जय हिन्द’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।

ADVERTISEMENT

एकजुट भारत की हुंकार— अब नहीं सहेंगे आतंकवाद

प्रदर्शन के दौरान यह स्पष्ट रूप से नजर आया कि भारत का आम नागरिक अब सहन नहीं करेगा। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी—अब सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना होगा।

Tags: कश्मीर
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Next Post
up-board-result

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, छात्रों में खुशी लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper