CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर: ट्यूशन से वापसी में हुआ कुछ ऐसा कि छात्रा ने खाया ज़हर, पढ़े पूरी ख़बर…

सहारनपुर: ट्यूशन से वापसी में हुआ कुछ ऐसा कि छात्रा ने खाया ज़हर, पढ़े पूरी ख़बर…

City Web by City Web
May 26, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने ट्यूशन से घर लौटते समय हुए दुर्व्यवहार और मारपीट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब छात्रा, जो नियमित रूप से एक स्थानीय ट्यूशन सेंटर में पढ़ाई करती थी, वहां से लौट रही थी। रास्ते में एक 15 साल के किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। छात्रा किसी तरह खुद को संभालते हुए घर पहुंची और मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

You might also like

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

February 28, 2026
Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

February 27, 2026

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी काफी डरी और सहमी हुई थी। उसने बताया कि आरोपी किशोर पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है। मां ने बेटी को समझाते हुए भरोसा दिलाया कि वह आरोपी के माता-पिता से बात करेगी और कोई समाधान निकालेगी।

लेकिन बेटी के मन में जो घाव बन चुके थे, वो शायद बहुत गहरे थे। कुछ ही देर बाद छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कीटनाशक पी लिया। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह बेहोश हालत में पड़ी मिली। परिवार तुरंत उसे पास के डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

by City Web
February 28, 2026
0

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी...

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

Next Post
सहारनपुर में दिनदहाड़े लूट करने वाले नकाबपोशों के साथ पुलिस की मुठभेड, पढ़ें पूरी ख़बर…

सहारनपुर में दिनदहाड़े लूट करने वाले नकाबपोशों के साथ पुलिस की मुठभेड, पढ़ें पूरी ख़बर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper