CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
kapil dev

वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए महान क्रिकेटर कपिल देव को न्यौता न भेजना शर्मनाक: साबरी

City Web by City Web
November 21, 2023
in खेल-कूद, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। स्पोर्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि अहमदाबाद में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया परंतु भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा खिताबी मुकाबले में देश को पहला विश्वकप दिलाने वाले महानतम क्रिकेटर कपिल देव को न बुलाना निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि खिताबी मुकाबले में महानतम क्रिकेटर कपिल देव समेत पूरी टीम को बुलाना चाहिए था।

You might also like

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

July 27, 2026
e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026

स्पोर्टस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद साबरी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी काबलियत को साबित किया है।

विगत दिवस अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में भी खिलाड़ियों द्वारा अंतिम क्षण तक भारत को विजयश्री दिलाने का भरसक प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को फाइनल मैच में देश को पहला विश्वकप दिलाने वाले महानतम क्रिकेटर कपिल देव समेत उनकी टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बुलाना चाहिए था ताकि उनकी मौजूदगी से एक ओर जहां भारतीय टीम के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती और वह अपनी खेल प्रतिभा का और अधिक अच्छा प्रदर्शन कर सकते।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई द्वारा देश के महानतम क्रिकेटरों को नही बुलाना देशहित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि महानतम क्रिकेटर कपिल देव के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम को ऐसी परिस्थितियो मे वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल है जब उनके पास समुचित संसाधन व सुविधाएं नही थी जबकि आज भारतीय क्रिकेट टीम को तमाम संसाधन व सुविधाएं मिली हुई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्वयं को अहमदाबाद में वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का न्यौता न देने के बारे महानतम क्रिकेटर कपिल देव ने बड़ी शालीनता के साथ अपना जवाब दिया है जिससे उनका कद और बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं बुलाया गया, मैं नहीं गया। मैं चाहता था कि 1983 विश्व कप जीतने वाली पूरी टीम को बुलाते तो और भी बेहतर होता। लेकिन इतना काम चल रहा है। इतने लोग हैं और जिम्मेदारी है, कभी-कभी लोग भूल जाते हैं।

श्री साबरी ने कहा कि बीसीसीआई को इस प्रकरण से सीख लेते हुए भविष्य में होने वाले क्रिकेट मैचों में देश की प्रतिष्ठा के लिए खेलने वाले महानतम क्रिकेटर कपिल देव जैसे क्रिकेटरों को न्यौता देना चाहिए ताकि भारतीय टीम के खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकें तथा विजेता ट्राफी देश को समर्पित कर सके

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

by City Web
July 27, 2026
0

सहारनपुर के Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन ने शहरभर में पटाखा कारोबार से जुड़े 27 लाइसेंसधारकों की जांच...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Next Post
yatayat-samapan-samaroh

यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper