CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
लेडीज कपडे पहनकर ये गैंग करती थी… पुलिस ने ऐसे पकड़ा

लेडीज कपडे पहनकर ये गैंग करती थी… पुलिस ने ऐसे पकड़ा

City Web by City Web
November 16, 2024
in CityWeb, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

(सहारनपुर) क्या आपने कभी सोचा है कि हाईवे पर खड़ी एक महिला या किन्नर का वेश धारण किए हुए व्यक्ति आपकी जान ले सकता है? सहारनपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लेडीज़ कपड़े पहनकर और किन्नर का भेष बनाकर ट्रक चालकों को अपना शिकार बनाता था । यह गैंग पहले चालकों को लालच देकर खेतों में ले जाता और फिर लूटपाट और हत्या को अंजाम देता।

आरोपी हाईवे पर महिला या किन्नर के वेश में खड़े होकर ट्रक चालकों को रुकने का संकेत देते थे। चालकों को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा दिया जाता था। जैसे ही चालक सुनसान इलाके में पहुंचते, वहां गैंग के अन्य सदस्य उन पर हमला कर लूटपाट करते और सबूत मिटाने के लिए हत्या तक कर देते ।ये पूरा मामला सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली का है जिसकी जानकारी SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने दी है

You might also like

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

July 29, 2026
E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

July 29, 2026
ADVERTISEMENT

इस गैंग का मास्टरमाइंड जुल्फान है, जिसने अपने साथियों-लंबू, परवेज, और सोनू के साथ मिलकर हाईवे पर दहशत फैला रखी थी। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी वसीम नामक ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या करने और उससे ₹20,000 लूटने के जुर्म में पकड़े गए हैं।
गैंग का एक और सदस्य प्रदीप अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने गैंग के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है, और अन्य वारदातों से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।
यह खुलासा हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा सबक है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें, खासकर जब वे सुनसान इलाकों में हों।

Tags: SAHARANPURNEWSSAHARANPURPOLICEuppolice
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

by City Web
July 29, 2026
0

E20 Petrol को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि इससे वाहन की Performance या...

Dehradun

Kargil Vijay Diwas: CM Dhami ने कारगिल वीरों को किया सम्मानित, देशभक्ति से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

by City Web
July 28, 2026
0

देहरादून में Kargil Vijay Diwas पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और...

Saharanpur

Saharanpur में एक हफ्ते में 5 घरों में चोरी, परिवार के सोते रहने के बीच लाखों का सामान गायब

by City Web
July 28, 2026
0

सहारनपुर के Subhash Nagar Colony में एक हफ्ते के भीतर 4 से 5 घरों में चोरी की घटनाओं से दहशत...

Next Post
सहारनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव मिगलानी ने (RSSDI) के 52वें वार्षिक सम्मेलन में अपने विचार रखे

सहारनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव मिगलानी ने (RSSDI) के 52वें वार्षिक सम्मेलन में अपने विचार रखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper