CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर: तीन तलाक का गैर कानूनी हथियार अब भी हो रहा इस्तेमाल ?

सहारनपुर: तीन तलाक का गैर कानूनी हथियार अब भी हो रहा इस्तेमाल ?

City Web by City Web
June 1, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना, मारपीट और तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला करने और सार्वजनिक रूप से तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता शाहीन उर्फ भूरी, निवासी मोहल्ला पठानपुरा, बेहट, ने बताया कि उसकी शादी नसीम उर्फ पहलवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहा। शाहीन का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे पसंद नहीं करते थे और अक्सर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026

शाहीन ने बताया कि 22 मई 2025 को शाम लगभग 4 बजे उसके पति नसीम ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने उस पर मायके से संपत्ति में हिस्सा लाने का दबाव बनाया और जब उसने इंकार किया, तो नसीम ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसकी जान बची।

लेकिन इसके बाद घटना और भयावह हो गई। शाहीन का आरोप है कि उसी समय नसीम के तीनों भाई – शमीम, शफीक और नफीस भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मिलकर शाहीन को पकड़ लिया। नफीस ने उसके हाथ पकड़े, नसीम ने उसकी चोटी पकड़ ली और उसे खींचते हुए दो मंजिला मकान से नीचे मोहल्ले के चौराहे तक ले गया। वहां चारों भाइयों ने मिलकर महिला को सरेआम बुरी तरह पीटा।

शाहीन का कहना है कि पिटाई के बाद नसीम ने गुस्से में आकर सबके सामने उसे एक ही बार में तीन बार “तलाक” बोलकर तलाक दे दिया और फिर धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर शाहीन का भाई इकराम अपने रिश्तेदार मोबीन के साथ मौके पर पहुंचा। जब उन्होंने नसीम से बात करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौच की। नसीम और उसके भाइयों ने कहा कि उन्होंने अब तलाक दे दिया है, इसलिए शाहीन को अपने साथ ले जाएं, उसे अब घर में नहीं रखेंगे।

पीड़िता के अनुसार, इस हमले में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। शाहीन ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बेहट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
सहारनपुर: मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा निजी अस्पताल, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर: मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा निजी अस्पताल, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper