CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर मेले में लगी आग, 25 दुकाने राख, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर मेले में लगी आग, 25 दुकाने राख, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 7, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। शनिवार सुबह दिल्ली रोड पर चल रहे ट्रेड फेयर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय की दुकान पर सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। यह हादसा थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुआ, जहां बीते कई दिनों से ट्रेड फेयर लगा हुआ था। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेजी से पूरे मेले में फैल गईं और करीब 25 स्टॉल जलकर राख हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और फिर लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त ज्यादातर दुकानदार ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज पढ़ने गए हुए थे, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जो कुछ लोग वहां मौजूद थे, वे धमाके की आवाज सुनते ही जान बचाकर बाहर निकल गए।

You might also like

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026
greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू

धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को तत्काल जानकारी दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि आग एक बड़े गैस सिलेंडर के फटने से लगी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पास ही ईद की ड्यूटी में तैनात थीं, जिससे 10 से 15 मिनट के अंदर टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

चाय की दुकान से फैली आग, लकड़ी और प्लास्टिक का सामान बना कारण

फेयर में लगी आग की शुरुआत एक चाय-नाश्ते की दुकान से हुई, जो मेले के बीचोबीच स्थित थी। वहां सिलेंडर से पहले गैस लीक हुई, फिर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। आसपास की कई दुकानें लकड़ी और प्लास्टिक सामग्री से बनी थीं, जिससे आग ने और भी तेजी से फैलकर कई स्टॉलों को अपनी चपेट में ले लिया।

15 मई से चल रहा था मेला, आयोजक से रिपोर्ट तलब

इस ट्रेड फेयर की शुरुआत 15 मई से हुई थी और यह आगामी 15 दिन और चलना था। आयोजक सेठपाल के अनुसार, मेले में करीब 120 स्टॉल लगे थे, जिनमें लकड़ी के फर्नीचर, प्लास्टिक के खिलौने, सजावटी सामान आदि बेचे जा रहे थे। घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये के माल का नुकसान हुआ है।

प्रशासन ने किया स्थल का निरीक्षण

ADVERTISEMENT

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मेला आयोजकों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह भी जांच की जा रही है कि आयोजन में सुरक्षा के मानक पूरे किए गए थे या नहीं।

कोई जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा आर्थिक नुकसान

फायर ब्रिगेड और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने फिलहाल घटना की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Next Post
सहारनपुर : नशीला इंजेक्शन लगने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर : नशीला इंजेक्शन लगने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper