CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर : नशीला इंजेक्शन लगने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर : नशीला इंजेक्शन लगने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 7, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर, 26 मई 2025 — थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है, जो दानिश कॉलोनी का निवासी था। आमिर का शव बेहट रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत नशीला इंजेक्शन लगने के कारण हुई है, जो कथित रूप से मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा लगाया गया था।

मृतक के भाई इसरार ने बताया कि 26 मई को दोपहर करीब 12 बजे आमिर घर से निकला था। कुछ ही समय बाद पुलिस से परिवार को सूचना मिली कि आमिर का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर रसूलपुर इलाके में एक मेडिकल स्टोर के सामने पड़ा है। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शव की पहचान आमिर के रूप में की।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026
ADVERTISEMENT

परिजनों के गंभीर आरोप:

परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है। इसरार का दावा है कि कॉलोनी के कई युवक इस अवैध नशे के दलदल में फंसे हुए हैं, और आमिर भी उन्हीं में से एक था। उनका आरोप है कि बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर संचालक ने आमिर को नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वहीं उसकी मौत हो गई।

इसरार का कहना है कि आरोपी संचालक के पास न तो कोई चिकित्सकीय डिग्री है और न ही वह किसी अस्पताल से अधिकृत है, इसके बावजूद वह लंबे समय से मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक चला रहा है और गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है। परिजनों का यह भी कहना है कि अगर आमिर को समय रहते सही इलाज मिल गया होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है और आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
Yatharth hospital

यथार्थ हॉस्पिटल ने पत्रकारों के लिए लगाया वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper