CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
dmpolice

प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में DM ने ली बैठक

City Web by City Web
December 29, 2023
in CityWeb, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गयी। इस परीक्षा के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का चयन किया जाना है।


जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों का चयन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं सुनिश्चित करें कि चयनित किये गये केंद्र संसाधनों से परिपूर्ण हों। यह केन्द्र भीड-भाड वाले गली कूचों, व्यवसायिक संस्थानों तथा पानी के जमाव वाले स्थानों पर न हों।

You might also like

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026
प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026

इन केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की पंहुच आसान हो। परीक्षा केन्द्रों के चयन में यह भी देखा जाए कि कुर्सियां, मेज, डेस्क इत्यादि स्टैण्डर्ड साईज एवं अच्छी गुणवत्ता की हों। एक डेस्क बेंच पर दो से अधिक अभ्यर्थी न बैठें। परीक्षा केन्द्र में साफ-सफाई हो।

यदि परीक्षा केन्द्र बडा है तो उसे प्रशासनिक सुविधाओं के दृष्टिगत खण्डों में विभाजित कर लिया जाए। यह परीक्षा 11 एवं 18 फरवरी 2024 को होना सुनिश्चित है इसलिए इस तिथि में उस केन्द्र पर कोई अन्य परीक्षा न हो। परीक्षा केन्द्रों के तहत ऐसे केन्द्रों का चयन किया जाए जिसके नजदीक मोबाईल टावर अवस्थित न हो।

ADVERTISEMENT


डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि यह शासन की उच्च प्राथमिकता की परीक्षा है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 60 हजार पदों पर नियुक्ति की जानी है। परीक्षा पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न हो सके इसको दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों का चयन यथाशीघ्र किया जाए।

उन्होने बताया कि जनपद सहारनपुर में लगभग 45 हजार परीक्षार्थियों के प्रतिभाग किये जाने की संभावना है। परीक्षा नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा केन्द्रों का अंतिम रूप से चयन किया जाए।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सिद्धार्थ वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी,

जिला अभिहित अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज एवं संबंधित अधिकारीगण तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Next Post
dmkavita

DM ने कविता सुनाकर भरा कार्मिकों में जोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper