CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
कनाडा में बेटा, आवाज सहारनपुर में… AI से ठगी की हाईटेक वारदात…

कनाडा में बेटा, आवाज सहारनपुर में… AI से ठगी की हाईटेक वारदात…

City Web by City Web
May 24, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर।
जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर की गई ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने एक वरिष्ठ एडवोकेट को उनके कनाडा में रह रहे बेटे की नकली आवाज सुनाकर 1.49 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर गाड़ा निवासी मोहम्मद असजद ने थाना जनकपुरी में दी गई तहरीर में बताया कि वह एडवोकेट सुरेश कुमार वर्मा के अधीन जूनियर एडवोकेट के रूप में कार्यरत हैं। सुरेश कुमार वर्मा का बेटा निखिल वर्मा वर्तमान में कनाडा में रहता है।

You might also like

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026
Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

June 6, 2026

मोहम्मद असजद के अनुसार, बीते दिनों सुरेश वर्मा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से उनके बेटे निखिल की रोती हुई आवाज सुनाई दी, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रहा था। आवाज इतनी असली और भावुक थी कि सुरेश वर्मा घबरा गए और तुरंत पैसे भेजने को तैयार हो गए।

ठगों ने वॉट्सएप कॉल पर एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बेटे की नकली आवाज में बात कराई और इमरजेंसी का हवाला देते हुए तत्काल पैसे की मांग की। इस पर एडवोकेट सुरेश वर्मा की मदद से मोहम्मद असजद ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा से पेटीएम के जरिए तीन ट्रांजैक्शन में कुल 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इतना ही नहीं, इसके बाद एडवोकेट सुरेश वर्मा ने अपने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते से 49 हजार रुपए और भेज दिए। ठगी की यह रकम सुधा कुमारी नाम की महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई और थाना जनकपुरी पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

ADVERTISEMENT

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, जब एआई तकनीक के जरिए ठगी की गई हो। इससे पहले भी देशभर में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोगों की आवाज की नकल कर भावनात्मक रूप से ठगा गया है।

पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें और ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें। किसी इमरजेंसी की स्थिति में पहले संबंधित व्यक्ति या परिजन से सीधे संपर्क करने की सलाह भी दी गई है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

Next Post
सहारनपुर में अभिनेत्री के घर हाई वोल्टेज ड्रामा: ताला तोड़ महिलाओं ने जमाया कब्जा…

सहारनपुर में अभिनेत्री के घर हाई वोल्टेज ड्रामा: ताला तोड़ महिलाओं ने जमाया कब्जा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper