CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में अभिनेत्री के घर हाई वोल्टेज ड्रामा: ताला तोड़ महिलाओं ने जमाया कब्जा…

सहारनपुर में अभिनेत्री के घर हाई वोल्टेज ड्रामा: ताला तोड़ महिलाओं ने जमाया कब्जा…

City Web by City Web
May 24, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर।
फिल्मी दुनिया की तर्ज़ पर सहारनपुर में शुक्रवार को असली ज़िंदगी का एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित घर पर मुंबई और उत्तराखंड से आईं कुछ महिलाओं ने न सिर्फ ताला तोड़ दिया, बल्कि घर में घुसकर कब्जा भी जमा लिया। आरोपों की बौछार के बीच मामला अब बीजेपी विधायक तक जा पहुंचा है।

मुंबई से आई एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने उससे करीब 10 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन अब वह न तो पैसे लौटा रही हैं और न ही फोन का जवाब दे रही हैं। महिला का कहना है कि वह कई सालों से संपर्क की कोशिश कर रही थी, लेकिन हर बार उसे नजरअंदाज किया गया।

You might also like

Anti-Paper Leak Bill

Anti-Paper Leak Bill: Lok Sabha में पेश हुआ नया कानून, Paper Leak पर और सख्त होगी कार्रवाई

July 27, 2026
Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

July 27, 2026

आखिरकार, थक-हार कर उसने उत्तराखंड की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर से संपर्क साधा। फिर क्या था—दोनों महिलाएं सीधा सहारनपुर पहुंचीं और उर्मिला के मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गईं।

मौके पर जब पुलिस पहुंची तो घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल चारों महिलाएं घर के अंदर हैं और बाहर आने को तैयार नहीं हैं। पुलिस हालात पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

ADVERTISEMENT

इसी घटनाक्रम में आरती गौर ने भी उर्मिला सनावर पर संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उर्मिला उन्हें सोशल मीडिया पर वर्षों से बदनाम कर रही हैं, गालियाँ देती हैं और मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। आरती गौर ने दो टूक कहा है कि वे तभी वहां से जाएंगी जब उर्मिला स्वयं सहारनपुर आकर माफी मांगेंगी और लिखित में क्षमा-पत्र देंगी।

वहीं मुंबई से आई महिला भी अपने रुख पर अड़ी है—जब तक 10 लाख रुपये वापस नहीं मिलते और उर्मिला माफी नहीं मांगतीं, तब तक वे सभी महिलाएं घर खाली नहीं करेंगी।

खास बात ये है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर खुद को हरिद्वार से बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी बताती हैं। हालांकि इस पूरे विवाद पर अब तक विधायक की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुलिस अब मामले की तह में जाने की कोशिश में जुटी है और दोनों पक्षों से बातचीत कर हल निकालने की कोशिश कर रही है। इस नाटकीय घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Anti-Paper Leak Bill

Anti-Paper Leak Bill: Lok Sabha में पेश हुआ नया कानून, Paper Leak पर और सख्त होगी कार्रवाई

by City Web
July 27, 2026
0

केंद्र सरकार ने Lok Sabha में नया Anti-Paper Leak Bill पेश किया है। Bill में Paper Leak और परीक्षा में...

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

by City Web
July 27, 2026
0

सहारनपुर के Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन ने शहरभर में पटाखा कारोबार से जुड़े 27 लाइसेंसधारकों की जांच...

NEET

Saharanpur में Paper Leak के खिलाफ आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

by City Web
July 24, 2026
0

सहारनपुर में SFI ने Paper Leak, छात्र दमन और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

Next Post
सहारनपुर में सरेआम छात्र का Murder, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में सरेआम छात्र का Murder, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper