CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर: चलती ट्रेन में चोर ने मचाया शोर, पढ़े पूरी ख़बर…

सहारनपुर: चलती ट्रेन में चोर ने मचाया शोर, पढ़े पूरी ख़बर…

City Web by City Web
May 27, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर | छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) में यात्रा कर रहे एक दंपत्ति के साथ बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चलती ट्रेन से उनका ट्रॉली बैग चोरी हो गया, जिसमें नगदी सहित कई जरूरी सामान थे। हैरानी की बात ये रही कि पीड़ित की शिकायत के 21 दिन बाद जाकर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।

घटना 6 मई 2025 की है, जब भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की सिद्ध नगर कॉलोनी निवासी जगदीश कुमार अपनी पत्नी मालती सावलानी के साथ ट्रेन के कोच एस-5 में बर्थ नंबर 73 और 79 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना होकर भोपाल की ओर जा रही थी।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

जगदीश कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी ने अपना ट्रॉली बैग बर्थ नंबर 73 पर पैरों की ओर रखा था और वहीं सो गई थीं, जबकि वो स्वयं ऊपर की बर्थ 79 पर सो रहे थे। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन खड़ी थी, तभी कोच में बर्थ नंबर 69 पर बैठे एक यात्री ने उन्हें आवाज लगाकर बताया कि उनका बैग कोई लेकर भाग रहा है।

ADVERTISEMENT

हड़बड़ाकर जब जगदीश कुमार नीचे उतरे, तब तक वह अज्ञात व्यक्ति ट्रॉली बैग लेकर ट्रेन से बाहर निकल चुका था और ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।

बैग में था 40 हजार रुपए का सामान
चोरी हुए ट्रॉली बैग का रंग ब्राउन था। पीड़ित के अनुसार, बैग में 7 जोड़ी कपड़े थे, जिनमें से एक पैंट की जेब में 15 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। इसके अलावा लेडीज पर्स में 3 हजार रुपए, एक आधार कार्ड, मेकअप बॉक्स, नकली गहने, पावर बैंक और तीन चश्मे भी थे।

जगदीश कुमार का कहना है कि चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपए है, लेकिन बैग में रखे नकद मिलाकर कुल नुकसान लगभग 40 हजार रुपए का हुआ है।

हेल्पलाइन और शिकायत के बाद भी देरी
पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी और फिर भोपाल स्थित जीआरपी थाने में जाकर लिखित शिकायत दी। हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से 21 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसके बाद जाकर जीआरपी द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज की गई।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
अब भ्रष्टाचार की नहीं चलेगी चाल! सहारनपुर में शुरू होगा नया एंटी करप्शन थाना…

अब भ्रष्टाचार की नहीं चलेगी चाल! सहारनपुर में शुरू होगा नया एंटी करप्शन थाना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper