CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
अब भ्रष्टाचार की नहीं चलेगी चाल! सहारनपुर में शुरू होगा नया एंटी करप्शन थाना…

अब भ्रष्टाचार की नहीं चलेगी चाल! सहारनपुर में शुरू होगा नया एंटी करप्शन थाना…

City Web by City Web
May 29, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। सहारनपुर मंडल में जल्द ही एक अत्याधुनिक मंडल स्तरीय एंटी करप्शन थाना स्थापित किया जाएगा। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसके निर्माण के लिए आवश्यक बजट भी जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENT

फिलहाल तीन कमरों में चल रहा थाना, अब मिलेगा चार मंजिला भवन

वर्तमान में एंटी करप्शन थाना सहारनपुर पुलिस लाइन परिसर में तीन कमरों के भीतर सीमित संसाधनों के साथ संचालित हो रहा है। लेकिन अब यह थाना एक चार मंजिला आधुनिक भवन में स्थानांतरित किया जाएगा, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए बैरक, आवास, मैस सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

You might also like

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026
Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

June 6, 2026

चकसैद राजा गांव में मिली जमीन, निरीक्षण भी पूरा

नए थाने के लिए चकसैद राजा गांव में 4040 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है, जिसे जिलाधिकारी द्वारा थाना भवन निर्माण के लिए आवंटित कर दिया गया है। मेरठ से पहुंची पुलिस आवास निगम की टीम ने इस स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है। निरीक्षण टीम में अवर अभियंता शशि शेखर और एंटी करप्शन थाना प्रभारी जसपाल सिंह शामिल रहे।

थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि “मेरठ से आई टीम ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर लिया है। शासन से बजट की मंजूरी मिल चुकी है। हम उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।”

नवंबर 2022 में हुआ था शाखा का गठन

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश (Anti-Corruption Organization) की सहारनपुर मंडल शाखा का गठन नवंबर 2022 में हुआ था। उस समय एक प्रभारी अधिकारी और अन्य स्टाफ की नियुक्ति भी की गई थी, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते थाना पुलिस लाइन परिसर में ही संचालित होता रहा।

शासन की प्राथमिकता में है एंटी करप्शन थाने

भ्रष्टाचार पर सख्ती बरतने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एंटी करप्शन थानों के निर्माण को प्राथमिकता में रखा गया है। इसी कड़ी में सहारनपुर मंडल को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिलने जा रही है, जिससे मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में भी भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

क्या मिलेगा इस थाने में?

नए थाना भवन में—

  • पुलिसकर्मियों के लिए अलग-अलग बैरक
  • ऑफिस और जांच कक्ष
  • महिला और पुरुष स्टाफ के लिए अलग आवास
  • डाइनिंग (मैस) की सुविधा
  • आधुनिक सुरक्षा व डिजिटल रिकॉर्डिंग सिस्टम

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

Next Post
सहारनपुर में पुलिस और चोरों की मुठभेड़, पढे पुरी खबर…

सहारनपुर में पुलिस और चोरों की मुठभेड़, पढे पुरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper