CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर : अपनों ने ही खेला मौत का खेल, दादा-दादी बने जल्लाद, बुआ रही खामोश, पढे पुरी खबर…

सहारनपुर : अपनों ने ही खेला मौत का खेल, दादा-दादी बने जल्लाद, बुआ रही खामोश, पढे पुरी खबर…

City Web by City Web
May 29, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सहारनपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कुतुबपुर कुसेनी गांव में एक 5 महीने की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि खुद उसके दादा-दादी और बुआ ने मिलकर की। वजह बनी पारिवारिक कलह — बहू से झगड़े के चलते उसे जेल भिजवाने की साजिश के तहत यह खौफनाक कदम उठाया गया।

हत्या की पूरी योजना घर के अंदर बनी

घटना 28 मई की सुबह की है। गांव निवासी राजन की 5 महीने की बेटी इशिका अपनी मां शिवानी के साथ चारपाई पर सो रही थी। राजन इन दिनों केरल में रहकर सैलून चलाते हैं। घर में कुल 14 सदस्य हैं। मासूम इशिका की दादी सरिता, दादा धर्मेंद्र और बुआ अंशिका ने मिलकर साजिश रची। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दादी सरिता कई दिनों से बहू शिवानी से झगड़ा कर रही थी। इसके बाद उन्होंने तय किया कि बहू को फंसाकर जेल भिजवाने के लिए पोती की हत्या कर देंगे।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

कैसे दी गई मौत को अंजाम

दादी सरिता ने खुद पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के करीब 4 बजे जब पूरा घर सो रहा था, तो उसने अपने पति धर्मेंद्र और बेटी अंशिका को उठाया। धर्मेंद्र ने सरिता को ब्लेड दिया। फिर तीनों बहू की चारपाई के पास पहुंचे, जहां मासूम इशिका सो रही थी। सरिता ने पहले बच्ची का मुंह दबाया, फिर ब्लेड से उसका गला रेत दिया। जब तक मासूम की सांसें नहीं थम गईं, उसका मुंह दबाए रखा गया।

मां के बगल में हुई हत्या, भनक तक नहीं लगी

इशिका की मां शिवानी को तब तक कुछ भी पता नहीं चला। सुबह 5 बजे जब उसकी आंख खुली, तो उसने देखा कि बिस्तर खून से सना हुआ है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पास में ही सोई 17 साल की बुआ अंशिका भी शोर मचाने लगी। परिवार के अन्य सदस्य दौड़कर आए और बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरू में रो-रो कर किया नाटक, फिर खुद ही कबूला जुर्म

पुलिस को सूचना मिलते ही SSP रोहित सिंह सजवान, ASP, SP सिटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में दादी सरिता पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगी और बहू पर ही हत्या का आरोप लगाने लगी। उसने कहा, “मेरी बहू ने ही पोती को मारा है, इसे जेल भेजो, ये सबको खा जाएगी।”

लेकिन जब पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की, तो दादी-दादा और बुआ की बातों में अंतर मिला। इस पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

खतरनाक कुत्ता बना हत्या में परिवार की संलिप्तता का सुराग

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जिस घर में घटना हुई, वहां बाहर से कोई अंदर आ ही नहीं सकता। घर में एक खतरनाक कुत्ता पला हुआ है, जिससे पड़ोसी भी भीतर जाने से डरते हैं। ऐसे में ये साफ था कि वारदात किसी बाहरी ने नहीं की।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमॉर्टम में भी सामने आया कि बच्ची की हत्या ब्लेड से गला रेतकर की गई है।

पीड़िता की मां ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

बच्ची की मां शिवानी ने सास सरिता, ससुर धर्मेंद्र और ननद अंशिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गांव में पसरा मातम, इंसाफ की मांग

गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक परिवार अपनी ही मासूम बच्ची को इतनी निर्दयता से मार सकता है। मृतक बच्ची के ताऊ ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। इशिका सबके साथ खेली थी, खाना खाया था और फिर मां के साथ सो गई थी।

SSP का बयान

SSP रोहित सिंह ने बताया कि बच्ची की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने हर सदस्य से अलग से पूछताछ की। फारेंसिक टीम की मदद ली गई। घर की बनावट और कुत्ते की मौजूदगी ने पुलिस को संकेत दिया कि वारदात घर के अंदर से ही अंजाम दी गई है। पूछताछ में मिले सुरागों और साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
पुलिस लाइन में मारपीट का हाईवोल्टेज ड्रामा, पढ़े पूरी खबर…

पुलिस लाइन में मारपीट का हाईवोल्टेज ड्रामा, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper