CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर : बांझ-बांझ बोलकर फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया ? पढ़ें पूरी ख़बर…

सहारनपुर : बांझ-बांझ बोलकर फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया ? पढ़ें पूरी ख़बर…

City Web by City Web
May 31, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक विवाहिता का शव घर के कमरे में छत से लटकता मिला। मृतका की पहचान मांगी (33 वर्ष) पत्नी योगेश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक यूनिट के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका मांगी का मायका थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भागूवाला में है। बताया गया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में गणेशपुर निवासी योगेश के साथ हुई थी। शादी के करीब पांच साल बाद भी मांगी को संतान नहीं हुई थी। मृतका के भाई मांगेराम ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बहन को ससुराल में दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर उस पर कम दहेज लाने का ताना मारते थे। बाद में उसे बांझ होने का ताना भी दिया जाने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

You might also like

Anti-Paper Leak Bill

Anti-Paper Leak Bill: Lok Sabha में पेश हुआ नया कानून, Paper Leak पर और सख्त होगी कार्रवाई

July 27, 2026
Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

July 27, 2026

मांगेराम के अनुसार, मांगी को कई बार शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। हर बार वह परिवार को इस बारे में बताती थी और उन्होंने कई बार समझौते की कोशिशें कीं, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। शुक्रवार सुबह मांगी की मौत की खबर उन्हें एक रिश्तेदार से मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें कोई सूचना तक नहीं दी गई। इस पर उन्हें शक हुआ कि मांगी की मौत सामान्य नहीं है।

ADVERTISEMENT

मांगेराम ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश के तहत रची गई हत्या है, जिसमें पति योगेश, सास, ससुर और देवर की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने चारों के खिलाफ नामजद तहरीर थाना बिहारीगढ़ में दी है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Anti-Paper Leak Bill

Anti-Paper Leak Bill: Lok Sabha में पेश हुआ नया कानून, Paper Leak पर और सख्त होगी कार्रवाई

by City Web
July 27, 2026
0

केंद्र सरकार ने Lok Sabha में नया Anti-Paper Leak Bill पेश किया है। Bill में Paper Leak और परीक्षा में...

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

by City Web
July 27, 2026
0

सहारनपुर के Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन ने शहरभर में पटाखा कारोबार से जुड़े 27 लाइसेंसधारकों की जांच...

NEET

Saharanpur में Paper Leak के खिलाफ आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

by City Web
July 24, 2026
0

सहारनपुर में SFI ने Paper Leak, छात्र दमन और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

Next Post
Fake

सहारनपुर में टेंडर के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper