CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Fake

सहारनपुर में टेंडर के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
May 31, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर।
नगर निगम के जलकल अनुभाग में सरकारी कामों के लिए टेंडर लेने को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो अलग-अलग फर्मों ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्रों के सहारे नगर निगम से ठेका हासिल कर लिया। लेकिन जब इन दस्तावेजों की जांच हुई, तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया। इसके बाद नगर निगम ने दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया और अब उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।

Fake

मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र से जुड़ा है। नगर निगम के अवर अभियंता (जल) नितिन सक्सेना और विनीत राणा ने इस संबंध में थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
ADVERTISEMENT

तहरीर के अनुसार, पहली फर्म ‘शाह इलेक्ट्रिक वर्क्स’ है, जिसके प्रोपराइटर शाहनवाज बताए गए हैं। इस फर्म को हैंडपंप अधिष्ठापन एवं रिबोर कार्य का टेंडर मिला था। लेकिन जांच में पाया गया कि फर्म ने टेंडर में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाया था। हैरान करने वाली बात यह है कि 30 मार्च 2024 को इस फर्म को ठेका दे भी दिया गया था, लेकिन बाद में दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई और निगम ने 31 मार्च 2025 को इस फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

दूसरी फर्म ‘उमंग एंटरप्राइजेज’ है, जिसके प्रोपराइटर उमर फारूक हैं। इस फर्म को पाइपलाइन बिछाने का टेंडर दिया गया था। जांच में पाया गया कि इस फर्म ने भी टेंडर के दौरान फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाया था। जांच के बाद इस फर्म को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

बताया गया है कि तत्कालीन नगर आयुक्त संजय चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर अवर अभियंता (जल) नितिन सक्सेना और विनीत राणा ने थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर संबंधित फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की। अब थाना कुतुबशेर पुलिस ने दोनों फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता और दस्तावेज सत्यापन प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम सूत्रों के अनुसार, अब भविष्य में टेंडर प्रक्रिया को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी दोबारा न हो सके।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की जाए, तो न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग होता है, बल्कि सार्वजनिक हितों को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
सहारनपुर की सड़कों पर Lady लूटेरी का कहर, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर की सड़कों पर Lady लूटेरी का कहर, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper