CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट
up-yogi-2

यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

City Web by City Web
December 26, 2023
in CityWeb, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Share on FacebookShare on Twitter

सीएम योगी ने दिए निर्देश: सिपाही भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट, बुधवार से आवेदन

लखनऊ I मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का आदेश दिया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

You might also like

Greater Noida News

Greater Noida News: Paramount Golf Forest में Mother’s Day पर भव्य आयोजन, तीन पीढ़ियों का भावुक उत्सव, शानदार रैंप वॉक

May 11, 2026
1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

May 11, 2026

बता दें कि आयु सीमा में छूट देने के लिए कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। दरअसल, सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा को लेकर असंतोष पनप रहा था। अभ्यर्थियों की मांग पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त समेत कई विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी आयु सीमा में छूट देने की मांग की थी। वहीं, हाईकोर्ट में भी इस संबंध में याचिका दायर कर दी गयी।

ADVERTISEMENT

सबसे ज्यादा नाराजगी सामान्य वर्ग की आयु सीमा को लेकर पनप रही थी। दरअसल, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गयी है। पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं की दलील थी कि वर्ष 2018 के पांच साल बाद करीब 60 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है।

इस तरह मिलेगी छूट


मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सामान्य वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी 18 वर्ष से अधिक हो, लेकिन 25 वर्ष पूरी न हुई हो, आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह 28 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं और 30 वर्ष से कम उम्र के अन्य वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

पांच साल का विलंब


अभ्यर्थियों की दलील थी कि भर्तियों में पांच साल का विलंब होने से तमाम युवाओं की आयु सीमा इससे अधिक हो चुकी है। इससे उनको पुलिस में भर्ती होने का मौका नहीं मिल सकेगा। बता दें कि वर्ष 2018 में सिपाही के कुल 49,568 पदों पर भर्ती हुई थी। इनमें नागरिक पुलिस के 31,360 और पीएसी के 18,208 के पद शामिल थे

Tags: cmyogipolicebhartirecruitment 2023yogiadityanath
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Greater Noida News

Greater Noida News: Paramount Golf Forest में Mother’s Day पर भव्य आयोजन, तीन पीढ़ियों का भावुक उत्सव, शानदार रैंप वॉक

by City Web
May 11, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे क्लब हाउस रविवार को उस समय भावनाओं, सम्मान, संगीत, संस्कृति...

1857-Dadri

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर का योगदान: 84 शहीदों की अनकही कहानी

by City Web
May 11, 2026
0

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर और उससे जुड़े ऐतिहासिक क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से...

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

by City Web
February 28, 2026
0

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी...

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Next Post
dngu

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव एव रोकथाम के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper