CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर रोडवेज से बड़ी पहल, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर रोडवेज से बड़ी पहल, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
May 30, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। गंगोह और शामली के यात्रियों के लिए जल्द ही एक राहतभरी खबर सामने आ सकती है। परिवहन निगम ने दोनों डिपो से अपने बेड़े की बसों के संचालन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वर्तमान में इन डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे कई बार यात्रियों को रूट पर बसों की संख्या कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यूपी परिवहन निगम के 16 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 11 फीसदी  बढ़ा हुआ भत्ता - Good news for 16 thousand employees of UP Transport  Corporation, will get 11 percent increased ...

इस स्थिति में सुधार लाने के लिए सहारनपुर परिवहन निगम ने मुख्यालय को 90 नई बसों की मांग भेजी है। इनमें 80 सामान्य बसें और 10 एसी बसें शामिल हैं। निगम की योजना है कि जल्द से जल्द मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।

You might also like

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

October 8, 2026
BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026

सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि वर्तमान में गंगोह और शामली डिपो से सभी बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जा रही हैं। ऐसे में कभी-कभी बसों की उपलब्धता में कमी होने के कारण ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। निगम के पास पहले से ही 700 से अधिक बसों का विशाल बेड़ा है, जिसमें अधिकांश बसें उसकी अपनी हैं। परंतु कुछ स्टेशनों, जैसे जलालाबाद, गंगोह और शामली, पर यह निर्भरता अनुबंधित बसों पर ही है।

ADVERTISEMENT

निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे ही मुख्यालय से बसों की मांग को मंजूरी मिलेगी, उसी के साथ रोडवेज वर्कशॉप की स्थापना पर भी विचार किया जाएगा, ताकि बसों के रखरखाव और मरम्मत की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जा सके।

ग्रामीण यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

ग्रामीण इलाकों के यात्रियों के लिए यह निर्णय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से मांग उठ रही थी कि गंगोह और शामली डिपो से निगम की खुद की बसें चलाई जाएं, ताकि नियमित और विश्वसनीय सेवा मिल सके। अनुबंधित बसों की तुलना में निगम की अपनी बसें न केवल सुविधाजनक होती हैं, बल्कि उनमें सुरक्षा और नियमितता का भी भरोसा रहता है।

उम्मीद की जा रही है जल्द स्वीकृति

मुख्यालय को भेजी गई 90 बसों की मांग पर जल्द विचार होने की संभावना है। अगर यह मांग मंजूर हो जाती है, तो गंगोह और शामली जैसे छोटे कस्बों के यात्रियों को प्रदेश के अन्य हिस्सों से बेहतर और सुलभ कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

by City Web
October 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित Supertech CZAR सोसायटी में रविवार को खराब मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों का गुस्सा सड़क...

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Next Post
कोर्ट की सुनाई सजा से क्यों नाराज़ है अंकिता भंडारी के माता-पिता ? पढ़े पूरी खबर

कोर्ट की सुनाई सजा से क्यों नाराज़ है अंकिता भंडारी के माता-पिता ? पढ़े पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper