CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
evm

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

City Web by City Web
December 28, 2023
in CityWeb, शहर, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अन्तर्गत प्राप्त फार्मों के निस्तारण व अंतिम प्रकाशन की तिथियों में भारत निर्वाचन आयोग द्वाा संशोधन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गयी।


डॉ0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अन्तर्गत प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 26 दिसम्बर से बढाकर 12 जनवरी कर दी गई है तथा अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी से बढाकर 22 जनवरी 2024 कर दी गई है।

You might also like

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

February 27, 2026
Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

February 24, 2026


उन्होने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 से 27 दिसम्बर 2023 तक ईआरओ नेट पर कुल 140802 फार्म प्राप्त हुए है। जिनमें से विधानसभा बेहट में 21341, नकुड में 18475, सहारनपुर नगर में 23519, सहारनपुर में 22502, देवबन्द में 20790, रामपुर मनिहारान में 16328 एवं गंगोह में 17846 फार्म प्राप्त हुए है।

ADVERTISEMENT

जनपद की सभी विधानसभाओं में 1368343 पुरूष मतदाता, 1220381 महिला मतदाता एवं 107 थर्ड जैण्डर कुल 2588831 मतदाता है।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने त्रैमासिक निरीक्षण के तहत राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस में रखे ईवीएम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम सुव्यस्थित ढ़ंग से रखी पाई गयीं। डीएम ने निर्देशित किया कि वेयर हाउस में रखी ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न होने दी जाए।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट श्री उत्सव आनंद, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 महेन्द्र सैनी, श्री साहब सिंह सैनी, बसपा के जिलाध्यक्ष श्री जनेश्वर प्रसाद, अपना दल के श्री राजकुमार पंवार, सपा से श्री अब्दुल गफूर, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार सहित समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

greater noida society

ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसायटी में वित्तीय अनियमितताएं, अवैध समिति का आरोप

by City Web
December 21, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने वर्तमान समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन...

Next Post
hukka-girl-3

पुलिस जीप के पास हुक्का पीते हुए बनाई रील, वायरल हो रहा ये मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper