CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
May 30, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में देर रात पुलिस और लुटेरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए काउंटर फायरिंग की। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार, थाना देवबंद पुलिस की टीम सोमवार देर रात कासिमपुरा फाटक से आगे खड़ंजा नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खेड़ी आस्था की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक नज़र आई, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे।

You might also like

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026
greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026

पुलिस ने पीछा शुरू किया, तभी बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इलाके में कांबिंग कर उसे भी पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान बाबर और फैसल के रूप में हुई है। घायल बाबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से एक लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, एक चोरी की बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

ADVERTISEMENT

जांच में सामने आया है कि बरामद बाइक थाना बड़गांव क्षेत्र से चोरी की गई थी। साथ ही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बाबर एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Next Post
सहारनपुर :इंसानियत की मूरत बनी गंगोह पुलिस, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर :इंसानियत की मूरत बनी गंगोह पुलिस, पढ़े पूरी खबर…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper