CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
film city sec 21 yamuna

फिल्म सिटी: बोनी कपूर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे

City Web by City Web
May 25, 2024
in CityWeb, उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा| 12 जून से फिल्म सिटी की जमीन पर कब्जा लेने की की शुरुआत करेगी बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड

जमीन पर कब्जा लेने से पहले विकास करने वाली कंपनी को करना होगा एस.पी.वी कंपनी का गठन, बैंक की गारंटी भी देनी होगी|

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
ADVERTISEMENT

जमीन पर कब्जा मिलने पर छह महीने के अन्दर शुरु होगा निर्माण कार्य |

बेव्यू प्रोजेक्ट्स के सी.ई.ओ व फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर अपने कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरूणवीर सिंह के साथ बैठक कर 12 जून को जमीन पर कब्जा देने की मांग रखी है।

जमीन पर कब्जा मिलने के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन बोनी कपूर की तरफ से दिया गया। कंपनी द्वारा लगाई गई सबसे बड़ी आर्थिक बिड के हिसाब से विकास करने वाली कंपनी का चयन किया गया था। मार्च में बेव्यू कंपनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा आवंटन पत्र सौंपा गया था।

प्रथम चरण में 230 एकड़ में विकसित होगी फिल्म सिटी|

230 एकड़ में फिल्म सिटी का पहला चरण विकसित किया जाएगा फिल्म सिटी के निर्माण से क्षेत्र में विकास को गति मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। और फिल्म सिटी शहर की शान में चार चांद लगाने का काम करेगी

फिल्म सिटी निर्माण को लेकर फरवरी में आर्थिक निविदा खोली गई थी। जिसमें फिल्म निर्माता व निर्देशक बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एल.एल.पी ने रियल इस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे ज्यादा 18 प्रतिशत रेवेन्यू शेयरिंग की बोली लगाकर प्रथम चरण के निर्माण के लिए विकासकर्ता कंपनी का अधिकार प्राप्त किया था।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-21 में प्रथम चरण के लिए 230 एकड़ जमीन पर कब्जा लेकर तार फेसिंग कर चुका है।

जमीन पर कब्जा लेने से पहले विकास करने वाली कंपनी को एक विशेष (एस.पी.वी) कंपनी का गठन करना होगा। कार्य सम्पादन जमानत यानी बैंक गारंटी 80 करोड़ रूपए जमा करना होगा। इसके लिए प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन भी देना होगा

फिल्म सिटी के प्रथम चरण के निर्माण के लिए प्राधिकरण पहले से ही जमीन पर कब्जा ले चुका है।

12 जून को बेव्यू प्रोजेक्ट्स को जमीन पर कब्जा दे दिया जाएगा।

90 साल की लीज पर जमीन दी गयी है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण फिल्म सिटी के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण खुद करेगा। इसके अलावा आंतरिक विकास से लेकर फिल्म सिटी की डिजाइन, फाइनेंस ऑपरेट, राजस्व इक‌ट्ठा इन सब की जिम्मेदारी विकास करने वाली कंपनी की होगी। कंपनी जमीन का ट्रांसफर, सब लीज आदि नहीं कर पाएगी। सिर्फ किसी को भी सब लाइसेंस देने की छूट होगी।

डॉ. अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास औद्योगिक प्राधिकरण।

बोनी कपूर की तरफ से आश्वासन दिया गया कि 12 जून से पहले सारी प्रक्रिया पूरी कर जमीन पर कब्जा लेंगे। कंपनी का प्रयास होगा कि जमीन पर कब्जा मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

यीडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का प्रथम चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाना है। इसमें 155 एकड़ में फिल्म उद्योग से जुड़ी इंडस्ट्री और आवासीय सुविधा होगी, और 75 एकड़ में व्यवसायिक गतिविधियां जैसे होटल, मॉल और प्लॉजा इत्यादि। वहीं दूसरे चरण में विला, गोल्फ कोर्स व मनोरंजन पार्क होंगे।

प्रथम चरण की परियोजना को 7 जोन में बांटकर विकसित किया जाएगा, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म सिटी बनने के 8 साल बाद से विकास करने वाली कंपनी को होने वाली कुल आय का 18 प्रतिशत हिस्सा प्राधिकरण को देना होगा।

Tags: Film City
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सामूहिक प्रयास : संपादकीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper