CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी

City Web by City Web
May 20, 2024
in CityWeb, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

आजकल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध कब्जे पर जमकर चल रहा है ग्राम खेड़ी, सुनपुरा व हैबतपुर के डूब क्षेत्र की जमीन खाली कराई गई

ग्राम खेड़ी, सुनपुरा व हैबतपुर के डूब क्षेत्र की 25000 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम खेड़ी, सुनपुरा व हैबतपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सर्कल एक व दो की टीम ने कार्रवाई की। प्राधिकरण ने दोनों गांव में करीब 25000 वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। 

You might also like

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

June 6, 2026
Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग के वर्क सर्कल एक और दो की टीम ने शनिवार को इन दोनों गांव की जमीन पर अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ढहा दिया। 

अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की जुगत में थे कॉलोनाइजर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में वर्क सर्कल दो की टीम ने ग्राम खेड़ी के खसरा संख्या-126,127,128,129,138 व सुनपुरा के खसरा संख्या 590, 592, 593, 594 पर लगभग 5000 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़कर जमीन मुक्त करा ली है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इसी तरह वर्क सर्किल एक की टीम ने हैबतपुर के डूब क्षेत्र (खसरा संख्या 72, 73 व 74 ) की लगभग 20,000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में लगभग 3 घंटे चली। इस कार्रवाई के लिए पांच जेसीबी व दो डंफरों का इस्तेमाल किया गया।

एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने चेतावनी दी है कि अनुचित एरिया में अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT

करीब 350 नोटिसें जारी, अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई और तेज कर दी है। प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया के साथ ही डूब क्षेत्र में भी अवैध निर्माण करने पर प्राधिकरण की तरफ से करीब 350 लोगोें को नोटिस जारी की गई है, जिसमें अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसा न करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अवैध कब्जों पर बुलडोजर, नोटिसें जारी

न मानने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में प्राधिकरण की अनुमति के बगैर निर्माण नहीं किया जा सकता है। इस बाबत प्राधिकरण की तरफ से लगातार जानकारी भी दी जाती है, लेकिन खुद के आशियाने के मोह में कुछ लोग कालोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई को फंसा ले रहे हैं।

अवैध कालोनियों में जमीन खरीदकर घर बनाने की कोशिश करते हैं। संज्ञान में आते ही प्राधिकरण इन अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई करता है। अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अभियान चलाकर निर्माण तोड़ने के निर्देश दिए हैं।

ध्वस्तीकरण से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण करने वाले 350 लोगों को धारा 10 के अंतर्गत नोटिस जारी की है, जिसमें अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक व दो की तरफ से ये नोटिसें जारी की गई हैं। इनमें हिंडन किनारे डूब क्षेत्र में हैबतपुर की जमीन पर लगभग 176 अवैध निर्माण करने वाले भी शामिल हैं। शेष नोटिसें सुनपुरा गांव की हैं।

इससे पहले भी कई गांवों में अवैध निर्माण करने पर प्राधिकरण की तरफ से नोटिसें जारी कर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने साफ किया है अधिसूचित एरिया में किसी को भी निर्माण करने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: GNIDAGreater Noida Authority
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

by City Web
June 6, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Next Post
film city sec 21 yamuna

फिल्म सिटी: बोनी कपूर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper